[ad_1]
पंजाब यूनिवर्सिटी में गेट को तोड़ते हुए स्टूडेंट ।
पंजाब यूनिवर्सिटी गेट नंबर-1 पर 10 नवंबर को हुए बड़े हंगामे में पुलिस ने विस्तृत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ‘पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले हुए इस महा प्रदर्शन में छात्रों और बाहरी लोगों ने यूनिवर्सिटी में जबरन घुसने की कोशिश की और ड्यूटी पर
.
घटना के बाद पुलिस ने इस भीड़ को गैर-कानूनी जमावड़ा घोषित कर दिया। इसमें पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए छात्र, पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी और कई संगठनों के लोग शामिल थे। जिन पर बीएनएस 2023 की धाराओं 221, 223, 191(2), 190, 115(2), 121(1) और 132 में केस दर्ज किया गया है।
एसआई के बयानों पर कार्रवाई
सेक्टर-31 थाने में तैनात एसआई प्रतिभा ने अपने बयान में बताया कि यूनिवर्सिटी में तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन कर रहे छात्रों और बाहरी लोगों ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश की और पुलिस से हाथापाई तक कर दी। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन में पंजाब के विभिन्न जिलों के छात्र, पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी और अन्य संगठनों के लोग शामिल थे।
रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस बार-बार भीड़ को समझाती रही कि यूनिवर्सिटी परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बात नहीं मानी। मीडिया टीम और फोटोग्राफर भी मौके पर मौजूद थे। – इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने गेट नंबर-1 का लाँक तोड़ दिया और – बैरिकेड्स हटाकर अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई, जिसमें एसपी सोंधी, इंस्पेक्टर रोहित कुमार (एसएचओ सेक्टर-17), एस आरसीटी विपिन शर्मा व अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
ड्यूटी में बाधा, कानून-व्यवस्था को चुनौती
रिपोर्ट में कहा गया है कि भीड़ ने न केवल पुलिस से झड़प की, बल्कि सरकारी ड्यूटी में बाधा भी डाली। पुलिस के अनुसार, मीडिया टीम और फोटोग्राफरों की मौजूदगी ने भीड़ को और उग्र बना दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और तस्वीरों की मदद से प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। जल्द ही कई प्रदर्शनकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे और गिरफ्तारी की कार्रवाई भी हो सकती है।
[ad_2]
पंजाब यूनिवर्सिटी में गेट तोडऩे वालो पर FIR: छात्रों और बाहरी लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप – Chandigarh News


