अकाली दल के IT सेल के नेशनल प्रेसिडेंट गिरफ्तार: अमृतसर में कैफे से उठाकर ले गई तरनतारन पुलिस, फ्रैंड्स के साथ बैठे थे – Amritsar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल की IT सेल के नेशनल प्रेसिडेंट नछत्तर सिंह गिल को तरनतारन पुलिस ने अचानक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें रंजीत एवेन्यू के एक कैफे से उठाकर ले गई। गिरफ्तारी के दौरान वह कैफे में फ्रैंड्स के साथ बैठे थे।

.

गिरफ्तार किए जाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। मौके से कैफे का डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तरनतारन पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी की अगुआई में हुई, जो फिलहाल गोइंदवाल साहिब में तैनात हैं। अक्टूबर 2018 में नछत्तर गिल को IT सेल का प्रेसिडेंट बनाया गया था।

तरनतारन पुलिस ने बताया कि 10 दिन पहले नछत्तर ने अपने साथियों के साथ मिलकर CIA स्टाफ को जबरन रोका था। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

अकाली दल के नेता नछत्तर सिंह गिल, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।- फाइल फोटो

अर्शदीप सिंह कलेर की 2 अहम बातें…

  • 3 गाड़ियों में तरनतारन पुलिस आई थी: अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि उनके आईटी सेल के इंचार्ज को अमृतसर के एक कैफे से तरनतारन पुलिस अरेस्ट करके ले गई। टीम की अगुआई डीएसपी अतुल सोनी ने की। तीन गाड़ियों में तरनतारन पुलिस आई थी और 15-20 पुलिस वाले थे।
  • पुलिस ने मारपीट की, कहां रखा, पता नहीं: अर्शदीप कलेर ने पुलिस पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। कलेर ने कहा कि नछत्तर को कहां रखा गया, पता नहीं। पंजाब क्या अब पुलिस स्टेट बन गया है। अब सरकार का काम नियमों के दायरे से बाहर जाकर विरोधियों को निशाना बनाना ही रह गया है। कलेर ने कहा कि पुलिस का काम अब संविधान से बाहर जाकर राजनीतिक विरोधियों को पकड़ना ही रह गया है।

पुलिस ने क्या कहा, 2 पॉइंट में पढ़िए

  • 5 नवंबर को CIA टीम को जबरन रोका: तरनतारन पुलिस ने कहा कि 5 नवंबर को तरनतारन CIA स्टाफ के अधिकारी अमृतसर के झब्बाल चौक में ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नछत्तर निवासी फेलोके (तरनतारन) 20–25 लोगों के साथ पहुंचा और टीम को जबरन रोककर सरकारी काम में बाधा डाली।
  • कोर्ट में पेश किया जाएगा नछत्तर सिंह: पुलिस ने आगे कहा कि इस संबंध में CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह की शिकायत पर थाना सिटी तरनतारन में FIR दर्ज की गई। इसमें ‌BNS की धाराएं 126/132/221/351(1)/62/304(2)/191(3)/190/61(2) लगाई गई हैं।। नछत्तर सिंह 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा।

उपचुनाव से पहले नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया था तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव से पहले अकाली नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी ने मोर्चा खोला था। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तरनतारन में चुनाव पर्यवेक्षकों से इसकी शिकायत की और SSP पर पद का दुरुपयोग करते हुए नेताओं के घरों पर छापे मारने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अधिकारी लंबे समय से तरनतारन में ही तैनात हैं।

अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने कहा था कि वार्ड नंबर 14 से अकाली दल के पार्षद शाम सिंह, सरपंच वरिंदर सिंह और पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू का समर्थन न करने पर झूठे मामले दर्ज करने की धमकी दी गई। उन्हें विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों द्वारा हलके से दूर ले जाया गया।

वोटिंग से 3 दिन पहले लेडी SSP सस्पेंड की थी उपचुनाव के लिए वोटिंग से 3 दिन पहले भारत चुनाव आयोग ने तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया था। डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला एसएसपी थीं और करीब दो माह पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वे फतेहगढ़ साहिब में जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

————

ये खबरें भी पढ़ें…

पंजाब में अकाली दल का कमबैक या सियासी समझ, 2027 में AAP की राह कितनी आसान

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (AAP) ने उपचुनाव में फिर जीत ली। 2022 में इस सीट पर AAP के ही कश्मीर सोहल जीते थे। प्रदेश में सत्तारूढ़ होने की वजह से इस उपचुनाव में AAP का पलड़ा भारी समझा जा रहा था। इसकी एक वजह अकाली दल से हरमीत संधू को लाकर टिकट देना भी रहा, जिनका इस एरिया में रसूख है। पूरी खबर पढ़ें…

AAP ने 12 हजार वोटों से तरनतारन सीट जीती, अकाली दल दूसरे, खालिस्तान समर्थक MP की पार्टी तीसरे नंबर पर

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (AAP) ने फिर जीत ली है। AAP के उम्मीदवार हरमीत संधू ने उपचुनाव में 12,091 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 42,649 वोट मिले। हरमीत संधू चौथी बार यहां से विधायक चुने गए हैं। दूसरे नंबर पर अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा रहीं, जिन्हें 30,558 वोट मिले। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]
अकाली दल के IT सेल के नेशनल प्रेसिडेंट गिरफ्तार: अमृतसर में कैफे से उठाकर ले गई तरनतारन पुलिस, फ्रैंड्स के साथ बैठे थे – Amritsar News