चंडीगढ़ में कूड़ा फेंकने वालों को शर्मिंदा करेगा निगम: बैंड बाजे के साथ घर आएंगे कर्मचारी, गाना बजेगा- कूड़ा फेंक रहे हो? मुस्कुराओ… – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ के सड़कों की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ में सड़क पर आदतन कूड़ा फेंकने वालों को अब गांधीगिरी कर शर्मिंदा किया जाएगा। आदतन कूड़ा फेंकने वालों को सावधान होने की जरूरत है। अब अगर आपको किसी ने भी सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ लिया तो शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। कूड़ा फेंकने की वीडियो सबूत क

.

बैंड बाजे के साथ घर की वीडियो बनेगी और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जाएगा। शर्मिंदगी देने के लिए “कूड़ा फेंक रहे हो? मुस्कुराओ… तुम कैमरे पर हो! गाना भी बजाया जाएगा।

नगर निगम चंडीगढ़।

कूड़ा फेंकते दिखे वॉट्सऐप या एप पर करें शिकायत नगर निगम की तरफ से शिकायत नंबर जारी करते हुए कहा गया है कि अगर कोई कूड़ा फेंकते हुए दिखता है तो उसकी वीडियो या फोटो खींचकर शिकायत संबंधी जारी वॉट्सऐप नंबर 9915762917 पर भेजी जा सकती है। यही नहीं नगर निगम के iamchandigarh एप पर भी इसे अपलोड किया जा सकता है।

जमीनी स्तर पर इसकी जांच करने के बाद कूडा फेंकने वाले की शिनाख्त होगी और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जुर्माना लगाया जाएगा। आदतन कूड़ा फेंकने वालो को शर्मिंदा करेगा निगम आदतन सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को शर्मिंदा करने के लिए अलग से प्रोग्राम बनाया गया है। निगम के अधिकारी ऐसे लोगों की लगातार वीडियो मिलने पर कूड़े को एकत्र कर उसके घर के सामने रख देंगे। यही नहीं उसके घर पर बैंड बाजा बजाने के साथ साथ बेइज्जत करने के लिए गीत और बोलियां डाली जाएंगीं।

इसे भी वीडियो में रिकार्ड किया जाएगा और अलग अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसे शेयर किया जाएगा।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार।

कर्मचारियों को कूड़े पर जीरो टालरेंस के आदेश नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सभी फील्ड कर्मचारियों को कूड़े को लेकर जीरो टालरेंस नीति अपनाने के लिए आदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम स्वच्छता मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और आदतन उल्लंघन करने वालों को बार-बार चालान और सार्वजनिक रूप से कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चंडीगढ़ को साफ रखना सिर्फ नागरिक कर्तव्य नहीं, बल्कि एक कानूनी दायित्व है, और जानबूझकर कूड़ा फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर निवासियों से भी मांगा गया सहयोग नगर निगम कमिश्नर ने सभी निवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने, अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने और शहर के स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की नागरिकों से कचरे का जिम्मेदारी से निपटान करने, कूड़ा निपटारा के मापदंडों का पालन करने और चंडीगढ़ की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में एमसीसी के साथ हाथ मिलाने का आग्रह किया है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में कूड़ा फेंकने वालों को शर्मिंदा करेगा निगम: बैंड बाजे के साथ घर आएंगे कर्मचारी, गाना बजेगा- कूड़ा फेंक रहे हो? मुस्कुराओ… – Chandigarh News