{“_id”:”69172b657fecb371160dc7c6″,”slug”:”video-purvanchal-jan-kalyan-bihar-seva-sangh-celebrated-the-massive-victory-of-bjp-in-dadri-2025-11-14″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पूर्वांचल जन कल्याण बिहार सेवा संघ ने भाजपा की प्रचंड जीत पर दादरी में मनाई खुशी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पूर्वांचल जन कल्याण बिहार सेवा संघ ने शुक्रवार को बिहार में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में दादरी के लाला हरबिलास चौक पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। चरखी दादरी सहित आसपास के क्षेत्रों में निवासरत बिहार वासियों ने ढोल-नगाड़ों और लड्डू वितरण के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दादरी विधायक सुनील सांगवान ने सभी बिहार निवासियों और उपस्थित जनसमूह को भाजपा की शानदार जीत की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति में जनता के प्रगाढ़ भरोसे का परिणाम है।
बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में मतदान करके भाजपा को प्रचंड बहुमत प्रदान किया है। उन्होंने पूर्वांचल समुदाय की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि बिहार वासियों का योगदान प्रदेश और देश के विकास में सदैव महत्वपूर्ण रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल जन कल्याण बिहार सेवा संघ के चिंटू प्रधान और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लखमीचंद बधवानियां ने संयुक्त रूप से की।
[ad_2]
पूर्वांचल जन कल्याण बिहार सेवा संघ ने भाजपा की प्रचंड जीत पर दादरी में मनाई खुशी