[ad_1]
Last Updated:
सुनील ग्रोवर बेहतरीन एक्टर और कॉमेडियन हैं. सक्सेसफुल हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सुनील अस्पताल में भर्ती थे और डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे. उनके पास काम नहीं था. द कपिल शर्मा शो में उनके साथ काम करने वाली उपासना सिंह ने इसका खुलासा किया. उन्होंने यह भी कहा कि शो की क्रिएटिव टीम उन्हें नहीं रखना चाहती थी.
मुंबई. सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में आने के बाद घर-घर में पॉपुलर हो गए. सुनील के किरदार और कॉमेडी टाइमिंग ने फैंस को इम्प्रेस किया और वे जल्द ही बहुत सक्सेसफुल हो गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब वे पहली बार शो में आए थे, तो मेकर्स उन्हें निकालना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा था कि वे अच्छे नहीं हैं? कपिल के शो का हिस्सा रह चुकीं उपासना सिंह ने खुलासा किया कि सुनील बहुत ही स्लो बोलते थे. क्रिएटिव टीम निकालना चाहती थी. उन्होंने ये भी बताया कि सुनील डिप्रेशन में थे और अस्पताल में भी भर्ती थे.
उपासना सिंह ने हाल ही में लल्लनटॉप सिनेमा के साथ बातचीत में यह खुलासा किया,”जब वह(सुनील ग्रोवर) शुरू में आए थे, तो वह धीमी गति से बोलते थे. इसलिए शो की क्रिएटिव टीम उन्हें निकालना चाहती थी क्योंकि उन्हें लगा कि वह इसे नहीं कर सकते और बाकी कास्ट के साथ मैच नहीं कर सकते. मैंने तब उन्हें बताया, और सुनील और बाकी सभी को भी पता है, कि वह बहुत अच्छे एक्टर हैं, आपको उन्हें रखना चाहिए.”
मेंटल हेल्थ इशु से जूझ रहे थे सुनील ग्रोवर
उपासना सिंह ने यह भी बताया कि शो में शामिल होने से पहले सुनील मेंटल हेल्थ स्ट्रगल से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा,”जब कपिल का शो शुरू हुआ, तो वह ठीक नहीं थे. मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ, और उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती थे. उनके पास ज्यादा काम भी नहीं था. जब वह कपिल के साथ मेरे घर आए, तो मैंने उन्हें पहचाना भी नहीं क्योंकि वह तब ज्यादा कुछ नहीं कर रहे थे. लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा किया, और अब हम बहुत अच्छे दोस्त हैं.”
सुनील ग्रोवर ने इन किरादारों में पाई पॉपुलैरिटी
सुनील ग्रोवर ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग और किरदारों से ऑडियंस को इम्प्रेस किया. उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स से भी लोगों को हैरान किया. सुनील के गुत्थी, डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी जैसे किरदारों ने भारतीय कॉमेडी में कुछ नयापन दिया. इन किरदारों से सुनील की घर-घर में पहचान बनी.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
[ad_2]
‘अस्पताल में भर्ती थे सुनील ग्रोवर, उनके…’, द कपिल शर्मा शो से निकलना चाहते थे मेकर्स, उपासना सिंह का खुलासा



