एनडीए की प्रचंड जीत पर लड्डू बांटकर नारनौल में भाजपा पदाधिकारियों ने जताई खुशी haryanacircle.com

[ad_1]


बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद महेंद्रगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के महावीर चौक पर खुशी व्यक्त की। इस दौरान लड्डू बांटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन की राह पर चल रही मोदी सरकार की नीतियों पर फिर से मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों दिलों की धड़कन पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनके कार्यों का असर बिहार के जनादेश में स्पष्ट दिखाई देता है। यह जीत देश में जारी विकास यात्रा की पुष्टि है।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि बिहार में मिली भारी जीत मोदी-नीतीश की नीतियों और संयुक्त नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जाति और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है।

विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है और देश का हर नागरिक अब विकास के एजेंडे के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार का यह जनादेश विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर निर्णायक प्रहार है।

[ad_2]
एनडीए की प्रचंड जीत पर लड्डू बांटकर नारनौल में भाजपा पदाधिकारियों ने जताई खुशी