कौमी इंसाफ मोर्चा का दिल्ली कूच: ​​​​​​​किसान संगठनों का भी समर्थन; शभु बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने लगाए बैरिकेड, राजपुरा-अंबाला हाईवे बंद किया – Ambala News Chandigarh News Updates

[ad_1]

शंभू बॉर्डर पर पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग।

सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा पंजाब और विभिन्न किसान यूनियन आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान यूनियन के सदस्य शंभू बॉर्डर पर एकत्रित होने लगे है। इसके बाद सुबह दस बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो

.

किसान यूनियन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कौमी इंसाफ मोर्चा ने दिल्ली तक मार्च करना है। किसान संगठनों ने इस मार्च को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार ठीक 10 बजे शंभू बॉर्डर से मार्च दिल्ली के लिए रवाना होगा।

उधर, किसानों के ऐलान के बाद पंजाब और हरियाणा पुलिस कई व्यवस्थाएं की है। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान कल 13 नवंबर को ही लागू कर दिया था। आज 14 नवंबर (शुक्रवार) की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक राजपुरा-अंबाला हाईवे ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि प्रदर्शन को देखते हुए ही यात्रा का प्लान बनाए।

शंभू बॉर्डर के कुछ PHOTOS….

शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान संगठनों के लोग।

शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान संगठनों के लोग।

किसानों के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने की ये व्यवस्थाएं …

पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लुधियाना की तरफ से अंबाला जाने वाले वाहनों को राजपुरा से बनूड़, जीरकपुर, डेराबस्सी से होते हुए अंबाला की डायर्वट किया गया है। वहीं, अंबाला से लुधियाना की तरफ आने वाले वाहनों को भी यही रूट अपनाना होगा। फतेहगढ़ साहिब से अंबाला जाने वाले वाहनों को लांडरां से एयरपोर्ट चौक मोहाली, डेराबस्सी से अंबाला की तरफ डायवर्ट किया गया है।

इसके अलावा राजपुरा से घनौर होकर अंबाला पहुंचने का विकल्प भी रहेगा। पटियाला की तरफ से अंबाला जाने वालों को भी घनौर से होकर निकलना होगा। राजपुरा से छोटे वाहन बनूड़, मनौली सूरज, लेहली लालड़ू होते हुए अंबाला जा सकेंगे।

शंभू बॉर्डर के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम शंभू बॉर्डर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारी किसान सुबह से शंभू की ओर कूच करेंगे। इस दौरान हाईवे पर किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

[ad_2]
कौमी इंसाफ मोर्चा का दिल्ली कूच: ​​​​​​​किसान संगठनों का भी समर्थन; शभु बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने लगाए बैरिकेड, राजपुरा-अंबाला हाईवे बंद किया – Ambala News