{“_id”:”6914e4f6052440cce20dfe2a”,”slug”:”respect-and-serve-the-elderly-puri-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145211-2025-11-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बुजुर्गों का सम्मान एवं सेवा करें : पुरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:20 AM IST
कुरुक्षेत्र। हवन में हिस्सा लेते महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में बुधवार को पूजन एवं हवन किया गया, जिस दौरान महंत राजेंद्र पुरी ने श्रद्धालुओं को बुजुर्गों की सेवा एवं सम्मान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमेशा बुजुर्गों का सम्मान और सेवा करना सिखाता है।उन्होंने कहा कि आज भी भारतीय परिवारों में बच्चों को बचपन से ही बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना और उनका आदर करना सिखाया जाता है। सनातन धर्म में बुजुर्गों की सेवा और सम्मान को एक पवित्र कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी माना जाता है। महंत ने कहा कि सनातन में वृद्धाश्रम का कोई स्थान नहीं है और सनातन कभी वृद्धाश्रम की अनुमति भी नहीं देता है। यह भारतीय संस्कृति का मूलभूत सिद्धांत है।
कुरुक्षेत्र। हवन में हिस्सा लेते महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु। विज्ञप्ति