Rohtak News: यात्रीगण ध्यान दें…18 व 19 को दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें रहेंगी रद्द Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। यात्रीगण कृपया ध्यान दें…18 और 19 नवंबर को दिल्ली आने-जाने वाली 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी, इसलिए परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। घर से निकलने से पहले ट्रेनों के आवागमन का शेड्यूल चेक कर लें। बहादुरगढ़ के आसौदा स्टेशन के जाखौदा फाटक स्थित ब्रिज पर में ब्रिज पर आरसीसी स्लैब डालने के चलते दो दिन ट्रैक पर ब्लॉक रहेगा।

इसके चलते 4 ट्रेनों का रोहतक में ठहराव होगा जबकि एक-एक ट्रेन को री शेड्यूल और रेगुलेशन किया गया है। ट्रेन नंबर 14732 (बठिंडा-दिल्ली जंक्शन), ट्रेन नंबर 12481 (दिल्ली जंक्शन-श्री गंगानगर), ट्रेन नंबर 12482 (श्री गंगानगर-दिल्ली जंक्शन) व ट्रेन नंबर 14731 (दिल्ली जंक्शन-बठिंडा) का 19 नवंबर को रोहतक से अल्पकालीन समय के लिए मार्ग रहेगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नंबर 16032 चेन्नई एक्सप्रेस (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-पुरैची थलाइवर) 18 नवंबर को जींद-गोहाना-सोनीपत-नई दिल्ली के रास्ते जाएगी। ट्रेन नंबर 15909 (डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन एक्सप्रेस) को 50 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।

बसों में सफर कर सकते हैं यात्री

आसौदा स्टेशन पर स्लैब डालने के चलते पैसेंजर ट्रेनें अधिक प्रभावित रहेंगी। यात्री रोहतक बस स्टैंड से दिल्ली की ओर से जाने वाली रोडवेज बसों में सफर कर सकते हैं। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सुबह 4:45 बजे, 4:50 बजे, 5:10 बजे, 5:20 बजे, 5:45 बजे, 6:10 बजे व 7:00 बजे रोडवेज बसें संचालित होती हैं। इसके बाद प्रत्येक 15 मिनट में बस संचालन निर्धारित है।


रद्द की गईं ट्रेनें

ट्रेन नंबर : स्टेशन : तिथि

14323 : नई दिल्ली से रोहतक : 19 नवंबर

14324 : रोहतक से नई दिल्ली : 19 नवंबर

64912 : जींद से दिल्ली : 19 नवंबर

64915 : दिल्ली से जींद : 19 नवंबर

54034 : जींद से दिल्ली : 18 नवंबर

54057 : दिल्ली से शामली : 18 नवंबर

54058 : शामली से दिल्ली : 19 नवंबर

54031 : दिल्ली से जींद : 19 नवंबर

64932 : जींद से दिल्ली : 19 नवंबर

64931 : दिल्ली से जींद : 19 नवंबर

54032 : जींद से दिल्ली : 19 नवंबर

54035 : दिल्ली से जाखल : 19 नवंबर


वर्जन

बहादुरगढ़ के आसौदा में ब्रिज पर आरसीसी स्लैब डालने का कार्य किया जाएगा। ट्रैक ब्लॉक होने से ट्रेनें मुख्य रूप से 19 नवंबर को प्रभावित रहेंगी। यात्रा की योजना बनाने से पहले यात्री ट्रेनों की स्थिति जांच लें, उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

– हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जन संपर्क अधिकारी

[ad_2]
Rohtak News: यात्रीगण ध्यान दें…18 व 19 को दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें रहेंगी रद्द