Kurukshetra News: घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

Updated Thu, 13 Nov 2025 01:31 AM IST




पिहोवा। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की पुलिस टीम ने घर से चोरी करने के आरोप में राहुल वासी पिहोवा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा गहने बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत 29 अक्तूबर को थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में कुडा राम वासी भट्ट माजरा ने बताया कि वह गत 24 अक्तूबर को अपने घर का ताला लगाकर परिवार के साथ बेटे से मिलने के लिए गुरुग्राम गया था। गत 29 अक्तूबर को जब वह वापस आया तो उसने देखा कि उसके घर के मेन गेट को तोड़कर घर से सोने-चांदी के गहने, करीब 50 हजार की नकदी और घरेलू सामान चोरी करके ले गया जिसकी शिकायत पर थाने में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को दी गई। 12 नवंबर को टीम ने घर से चोरी करने के आरोप में राहुल वासी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा गहने बरामद किए गए। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल