[ad_1]
हिसार। स्कूली जूडो खिलाड़ियों को दाव-पेंच की ट्रेनिंग देने के लिए शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है, जिसमें वह अंडर-14 लड़के व लड़कियां वर्ग के जूडो खिलाड़ियों को 24 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कैथल में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने 1.60 हजार रुपये का विशेष बजट भी जारी किया है, जिसमें स्कूली खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के दौरान विशेष सुविधाएं जिनमें खेल सामग्री, किराया व खानपान शामिल है। कारण यह है कि 4 अक्तूबर से गुजरात स्थित मेहसाना में 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स जूडो की प्रतियोगिता होनी है, जिसमें वे बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने राज्य का नाम रोशन कर सकेंगे।
हिसार की महिला कोच को कैथल रिपोर्ट करने के मिले आदेश
शिक्षा निदेशालय ने स्याहड़वा स्थित जीएसएसएस की डीपीई नीलम को ट्रेनिंग के दौरान कैथल में रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए हिसार डीईईओ को भी पत्र जारी किया गया है कि वे संबंधित महिला कोच को रिलीव करने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन
4 अक्तूबर से गुजरात स्थित मेहसाना में 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स जूडो की प्रतियोगिता होनी है, जोकि 8 अक्तूबर तक चलेगी। इससे पहले ट्रेनिंग दी जानी है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय से पत्र मिल चुका है।
– विजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार प्रथम ब्लॉक।
[ad_2]
Hisar News: स्कूली खिलाड़ियों को जूडो के दाव-पेंच के टिप्स देंगे शिक्षा विभाग के कोच

