in

वर्ल्ड अपडेट्स: चीन का 758 मीटर लंबा नया होंगची ब्रिज ढहा; पहाड़ी खिसकने से हादसा Today World News

वर्ल्ड अपडेट्स:  चीन का 758 मीटर लंबा नया होंगची ब्रिज ढहा; पहाड़ी खिसकने से हादसा Today World News

[ad_1]

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन के सिचुआन प्रांत में हाल ही में शुरू हुआ होंगची ब्रिज आंशिक रूप से ढह गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया गया था और इसकी लंबाई करीब 758 मीटर है।

सोमवार दोपहर पुल के आसपास की पहाड़ी ढलानों और सड़कों पर दरारें दिखाई दीं। पहाड़ की जमीन खिसकने लगी तो प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पुल को तत्काल बंद कर दिया। मंगलवार दोपहर हालात और बिगड़ गए। पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी खिसकने के बाद पुल का एक हिस्सा टूटकर ढह गया।

अब तक किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं मिली है। वीडियो में धूल का गुबार उठता दिखाई देता है और पुल के खंभे टूटकर नीचे पत्थरों और नदी में गिरते नजर आते हैं।

यह पुल इसी साल पूरा हुआ था। इसे चीन के मैदानी इलाकों को तिब्बत से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया गया था और 28 सितंबर को यातायात के लिए खोला गया था। पुल की ऊंचाई घाटी के तल से लगभग 625 मीटर बताई गई है।

———————

11 नवंबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: चीन का 758 मीटर लंबा नया होंगची ब्रिज ढहा; पहाड़ी खिसकने से हादसा

SIP निवेशक ध्यान दें! ज्यादा फंड्स का मतलब हमेशा बेहतर रिटर्न नहीं होता, जानें एक्सपर्ट की राय Business News & Hub

SIP निवेशक ध्यान दें! ज्यादा फंड्स का मतलब हमेशा बेहतर रिटर्न नहीं होता, जानें एक्सपर्ट की राय Business News & Hub

Chandigarh News: शहर की हवा सुधरी, एक्यूआई 80 दर्ज Chandigarh News Updates

Chandigarh News: शहर की हवा सुधरी, एक्यूआई 80 दर्ज Chandigarh News Updates