{“_id”:”69133f18b084ebc925017d71″,”slug”:”video-vice-chancellor-gave-information-regarding-youth-festival-in-gurugram-university-2025-11-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गुरुग्राम विवि में यूथ फेस्टिवल को लेकर कुलगुरु ने दी जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम विश्वविद्यालय में 12 से 14 नवंबर तक तीन दिवसीय युवा महोत्सव शंखनाद-6 का आयोजन किया जा रहा है। कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने बताया कि यह महोत्सव हरियाणा के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता का उत्सव होगा। इसमें 60 से अधिक कॉलेजों की टीमें 45 विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। अगले दिन तीन तक शंखनाद कार्यक्रम में 2000 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखांएगे। डॉ. कौशिक ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष रहेगा, क्योंकि इसमें राजनीति, फिल्म और समाज जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। तीन दिवसीय इस भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम घोष, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, गायिका रेणुका पंवार, गायक रामकेश जीवनपुरिया, अमन जाजी, राज मावर और अन्य हस्तियां शिरकत करेंगी।
[ad_2]
गुरुग्राम विवि में यूथ फेस्टिवल को लेकर कुलगुरु ने दी जानकारी