Rohtak News: मानसरोवर काॅलोनी आर्य समाज मंदिर में 11 कुंडीय हवन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Sun, 09 Nov 2025 11:40 PM IST


54…मानसरोवर कालोनी ​​स्थित आर्य समाज मंदिर के वा​र्षिक उत्सव में मौजूद अति​थि आचार्य चंद्रेश



रोहतक। मानसरोवर कॉलोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को सातवें वार्षिक उत्सव पर 11 कुंडीय हवन किया गया। इसमें सभी ने आहुतियां डाल कर मंगलकामना की। मंदिर में रोहतक के अलावा दिल्ली व गुजरात से भी अतिथि पहुंचे। महाशय धर्म चंद गांधी यज्ञशाला में सुबह हवन किया गया। मंदिर कमेटी की मंत्री मीना भाटिया और सुरेश कुमार गांधी ने बताया कि का सातवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। इसके बाद भजन व प्रवचन हुए और बाद में सम्मान समारोह किया गया। इस मौकेपर यज्ञ ब्रह्मा ठाकुर बसंत दास, आचार्य शंभू मित्र शास्त्री, बृज किशोर शास्त्री, जितेंद्र शास्त्री व अभय कुमार शास्त्री, आचार्य चंद्रेश गुजरात, रमेश कुमार आर्य, सत्यपाल आर्य व आर्य सुशील भाटिया रहे।

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: मानसरोवर काॅलोनी आर्य समाज मंदिर में 11 कुंडीय हवन