चंडीगढ़ में होटल की तीसरी मंजिल से गिरे 2 मजदूर: एक की मौत, दूसरा घायल; बिना सेफ्टी लगा रहे थे रूफिंग शीट – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

घायल को चंडीगढ़ सेक्टर 16 अस्पताल ले जाते हुए।

चंडीगढ़ सेक्टर-24 स्थित पार्क व्यू होटल में शनिवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान होटल की तीसरी मंजिल पर रूफिंग शीट लगाने के दौरान दो मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

.

हादसे के बाद थाना-11 पुलिस ने ठेकेदार हरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बिना सेफ्टी के करवाया जा रहा था काम

होटल प्रबंधन की ओर से तिलक राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने होटल की तीसरी मंजिल पर रूफिंग शीट लगाने का ठेका ठेकेदार हरमीत सिंह को दिया था। हरमीत ने अपने स्तर पर मजदूर लगाए हुए थे, जो बिना किसी सेफ्टी उपकरण के काम कर रहे थे।

शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे काम के दौरान मजदूर टिंकू और सुनील का संतुलन बिगड़ गया और दोनों तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए।

एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज

हादसे के तुरंत बाद दोनों को गंभीर अवस्था में सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान टिंकू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने होटल प्रबंधन की शिकायत पर ठेकेदार हरमीत सिंह के खिलाफ थाना-11 में धारा 106(1) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

[ad_2]
चंडीगढ़ में होटल की तीसरी मंजिल से गिरे 2 मजदूर: एक की मौत, दूसरा घायल; बिना सेफ्टी लगा रहे थे रूफिंग शीट – Chandigarh News