{“_id”:”691076e7e12ef859e60888e5″,”slug”:”video-bullet-bike-challaned-for-rs-12500-2025-11-09″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बुलेट बाइक का 12,500 रुपये का चालान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में एक “बुलेट” मोटरसाइकिल चालक पर कानूनी कार्यवाही की। ट्रैफिक प्रभारी उप निरीक्षक धर्मचन्द ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि बाइक का साइलेंसर मॉडिफाई किया हुआ था, वाहन का इंश्योरेंस वैध नहीं था और नंबर प्लेट में भी बदलाव/मॉडिफिकेशन किया गया था। नियमों के इस उल्लंघन को देखते हुए चालक पर 12,500 का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन का इंश्योरेंस वैध रखें, नंबर प्लेट सही ढंग से लगाएं और साइलेंसर एवं अन्य पार्ट्स को कानूनी मानकों के भीतर ही उपयोग करें। फतेहाबाद पुलिस इस प्रकार की अवैध मॉडिफिकेशन और आवाज प्रदूषण को गंभीरता से ले रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी सख्त कार्रवाई करती रहेगी।