सुबह खाली पेट चबाएं सिर्फ एक लौंग और फिर देखें जादू..अपच-गैस से लेकर कई रोगों से मिल जाएगी मुक्ति..यहां जानें फायदे Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Faridabad News: रोज सुबह एक लौंग चबाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. यह पाचन को मजबूत करती है, मुंह की बदबू दूर करती है, सर्दी-जुकाम में राहत देती है और ब्लड शुगर नियंत्रित रखती है. लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी बढ़ाते हैं, दर्द कम करते हैं और चेहरा निखारते हैं। हर दिन की शुरुआत एक लौंग से करें सेहतमंद रहें.

हमारे रसोईघर में रखी लौंग सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत की भी रखवाली करती है. आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों की प्राकृतिक दवा माना गया है. आइए जानें, रोज सुबह एक लौंग चबाने के अद्भुत फायदे.

Local18

डॉ. चेतन शर्मा, आयुर्वेदाचार्य (Sarvodaya Hospital) के अनुसार लौंग पाचन रसों को सक्रिय करती है. इससे गैस, अपच और पेट फूलना जैसी परेशानियाँ दूर होती हैं. सुबह खाली पेट एक लौंग चबाने से भूख समय पर लगती है.

Local18

लौंग में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. इससे सांसें ताज़ा रहती हैं और मसूड़ों की सूजन या दांत दर्द में राहत मिलती है. रोजाना इसका सेवन मुंह को स्वच्छ बनाए रखता है.

Local18

डॉ. शर्मा बताते हैं कि लौंग का उष्ण गुण कफ को कम करता है. रात को शहद के साथ एक लौंग चबाने से गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है. यह सर्दी-जुकाम के मौसम में बहुत असरदार है.

Local18

लौंग में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व इंसुलिन को संतुलित करने में मदद करते हैं. इससे ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है. डायबिटीज़ के मरीज अगर सीमित मात्रा में लें, तो यह बेहद लाभदायक है.

Local18

डॉ. चेतन शर्मा के मुताबिक लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो सूजन और दर्द कम करता है. जोड़ों की जकड़न या आर्थराइटिस के मरीजों के लिए यह एक प्राकृतिक राहत देने वाला उपाय है.

Local18

लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं. इसका नियमित सेवन इम्युनिटी बढ़ाता है और मौसमी संक्रमणों से बचाव करता है. यह शरीर को भीतर से मज़बूत बनाता है.

Local18

डॉ. शर्मा के अनुसार लौंग की खुशबू तनाव कम करती है और मन को सुकून देती है. यह खून को साफ करती है, जिससे त्वचा निखरती है और मुंहासे कम होते हैं. सुबह एक लौंग चबाना दिन की अच्छी शुरुआत बन सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या आप जानते हैं? रोजाना एक लौंग चबाने से मिलते हैं सेहत और सुंदरता के फायदे

[ad_2]