{“_id”:”69104ec2c204af19f90c787d”,”slug”:”video-students-in-rewari-appeared-for-the-atul-maheshwari-scholarship-examination-to-shape-their-future-2025-11-09″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रेवाड़ी में अपना भविष्य संवारने के लिए विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 की परीक्षाओं का आयोजन दिल्ली रोड स्थित सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया।
परीक्षा में 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई, जो दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपना भविष्य संवारने के लिए हिस्सा लिया। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले ही स्कूल परिसर में पहुंचना शुरू हो गए थे।
परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह भी देखने को मिला। छात्रों को परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए स्कूल परिसर में जगह-जगह कक्षा में बैठक व्यवस्था के पंफ्लेट चिपकाए गए थे। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए, जिसका जवाब छात्रों को पेन से ओएमआर शीट पर देना था। निगेटिव मार्किंग न होने से छात्रों को काफी राहत रही।
प्राचार्या संगीता यादव ने परीक्षा को किया मॉनिटर परीक्षा के समय कोई समस्या न हो, इसके लिए स्कूल के स्टाफ ने पूरी मेहनत के साथ सहयोग किया। प्राचार्या संगीता यादव ने इस परीक्षा को स्वयं मॉनिटर किया। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। कहा कि अमर उजाला की तरफ से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में जब सुना तो काफी अच्छा लगा। इस छात्रवृत्ति से जरूरतमंद विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।
परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में मोनिका, अंजू यादव, सोनिया, निशा, ममता, दीपिका, नेहा,सीमा, जयबाला व संगीता आदि शिक्षिकाओं ने योगदान दिया।
[ad_2]
रेवाड़ी में अपना भविष्य संवारने के लिए विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा