Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्त जवानों को पूर्व सैनिक का दर्जा मिले haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Sun, 09 Nov 2025 12:40 AM IST




कनीना। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को पूर्व सैनिक का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने एक माह के भीतर इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की, तो बहुजन समाज पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। अतरलाल ने शनिवार को पाथेड़ा, कोटिया और करीरा गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें अर्धसैनिक बलों के अनेक सेवानिवृत्त जवानों से शिकायतें मिली हैं कि हरियाणा सरकार अब तक उन्हें पूर्व सैनिक का दर्जा नहीं दे रही। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्त जवानों को पूर्व सैनिक का दर्जा मिले