[ad_1]
Last Updated:
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट में लिवर कैंसर से जंग, ट्यूमर, सर्जरी और ओरल टार्गेटेड थेरेपी के अनुभव साझा किए. दीपिका कक्कड़ ने कुछ महीने पहले अपने कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा किया था. अपने व्लॉग्स के जरिए भी वह अपना हेल्थ अपडेट देती रहीं हैं. अब उन्होंने अपने दिल के दर्द को बयां किया है.
नई दिल्ली. ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ इब्राहिम टीवी से दूर हैं, लेकिन फैंस के बहुत करीब हैं. वह लंबे समय वह छोटे पर्दे से गायब हैं. अब भी वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं. कुछ महीने पहले दीपिका ने लिवर कैंसर की चपेट में आ गईं. इस खबर ने उनके फैंस को भी निराश कर दिया था. अब दीपिका कक्कड़ ने हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट में कैंसर से अपनी जंग के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उनका परिवार अब भी टेंशन में रहता है कि कहीं उनका कैंसर वापस ना आ जाए.
हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट में दीपिका ने अपनी इस बीमारी के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कैसे पेट में हुए तेज दर्द ने कुछ ही दिनों में सब कुछ बदलकर ख दिया.
ट्यूमर-पथरी साथ देख चौक गए थे डॉक्टर
दीपिका ने बताया, ‘मुझे रुहान के जन्म के बाद अक्सर तेज दर्द होता था. पहले लगा, गॉल ब्लैडर का दर्द है. लेकिन, फिर दर्द असहनीय हो गया, तो मैंने शोएब को बताया कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि बहुत तेज दर्द है. डॉक्टर ने मुझे ब्लड टेस्ट कराने को कहा और हमने वो सभी कराए. लेकिन, दवा शुरू करने के 4 दिन बाद फिर दर्द शुरू हो गया. मैंने डॉक्टर को बताया तो उन्होंने मिलने के लिए बुलाया और फिर सीआरपी नाम का टेस्ट किया. जांच में पता चला कि गोलब्लडर में पथरी के साथ-साथ 9 सेंटीमीटर का ट्यूमर भी है. रिपोर्ट देख डॉक्टर भी शॉक्ड थे.
लिवर का भी 22 प्रतिशत हिस्सा काटकर निकाला
दीपिका आगे बताती हैं- ‘जब पिछला FAPI स्कैन कराया गया था तो शरीर में कहीं भी कैंसर कोशिकाएं नहीं पाई गईं. मेरे लिवर का 22 प्रतिशत हिस्सा, जिसमें 11 सेंटीमीटर का ट्यूमर शामिल था, निकालकर अलग कर दिया गया. इसी के साथ सारा कैंसर भी निकालकर अलग कर दिया गया. इसके बाद से हम नियमित रूप से ब्लड और ट्यूमर मार्कर टेस्ट के जरिए मेरी हेल्थ पर नजर रख रहे हैं और शुक्र है कि रिजल्ट भी सामान्य आ रहे हैं.’
अब नए स्कैन का इंतजार
दीपिका ने हर्ष और भारती से बात करते हुए बताया कि उनका परिवार अब नए स्कैन का इंतजार कर रहा है, जिससे पता चलेगा कि वह कैंसर फ्री हैं या नहीं. उन्होंने अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए कहा- ‘जल्दी ही मैं एक और FAPI स्कैन कराऊंगी, ये सीटी स्कैन जैसा ही होता है. लेकिन, इसका इस्तेमाल खासतौर पर शरीर में कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस स्कैन के जरिए डॉक्टर्स को इलाज शुरू करने या फिर सर्जरी करने में मदद मिलती है. ये पता चलता है कि कैंसर कितनी दूर तक फैला है. जहां तक मेरी बात है, तो सबसे अच्छी बात ये है कि कैंसर ट्यूमर तक ही सीमित था. ‘
ओरल टार्गेटेड थेरेपी ले रही हैं दीपिका
दीपिका कक्कड़ ने इसी दौरान अपनी ओरल टार्गेटेड थैरिपी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा- ‘मैं अभी ओरल टार्गेटेड थैरिपी ले रही हूं, जो कुछ हद तक कीमोथैरिपी की ही तरह काम करती है. ये थैरेपी लगभग 2 साल तक चलेगी, इस दौरान हमें ये सुनिश्चित करना है कि ये बीमारी दोबारा ना हो. इसलिए समय-समय पर स्कैन जरूरी है. मेरी हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद ये हुआ. डॉक्टर भी मेरी रिपोर्ट देखकर हैरान थे। उन्होंने कहा कि इतने साल के अनुभव के बावजूद उन्हें ये समझ नहीं आया कि आखिर मेरे साथ ये कैसे हुआ. ‘
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
[ad_2]
परिवार अब भी टेंशन में रहता है… दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, ट्यूमर-पथरी साथ देख चौक गए थे डॉक्टर



