{“_id”:”690df74dad0f21594e043c65″,”slug”:”road-accident-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107539-2025-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र के गांव इंदाना में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। गांव नई निवासी अमीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह नवंबर को वह अपने पति मुबीन के साथ इंदाना कोठी से पैदल बिछौर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बिछौर की दिशा से आ रही स्विफ्ट कार ने उसके पति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुबीन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुन्हाना पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जांच अधिकारी प्रीतम ने बताया कि अमीना की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Gurugram News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल