Gurugram News: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद Latest Haryana News

[ad_1]

हथीन। एवीटी पुलिस टीम ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एवीटी हथीन प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने बताया कि 14 अक्तूबर 2025 को ललित निवासी कुशक, जिला पलवल ने थाना कैंप में शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल लघु सचिवालय के सामने से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Trending Videos

जांच के दौरान एवीटी स्टाफ हथीन के प्रधान सिपाही राहुल ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले हुसैन निवासी सिंगार, थाना बिछौर, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा, आरोपी इमरान की निशानदेही पर शहर पलवल और पुन्हाना (नूंह) से चोरी की गई दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी है।

[ad_2]
Gurugram News: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद