राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर रेवाड़ी के बावल में वंदे मातरम स्मरण उत्सव का हुआ आयोजन Latest Haryana News

[ad_1]


रेलवे रोड स्थित पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम मनोज कुमार रहे।

इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि हम किसी एक रचना का नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब बोलना भी अपराध माना जाता था, तब वंदे मातरम का उद्घोष आजादी का प्रतीक बन गया था। यह गीत देशवासियों में जोश और एकता का संदेश लेकर आया।

उन्होंने कहा कि मातृभूमि केवल जन्मभूमि नहीं, बल्कि हमारी पहचान है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आत्ममंथन करें, संकल्प लें और राष्ट्रप्रेम व संस्कारों को जीवन का हिस्सा बनाएं।

[ad_2]
राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर रेवाड़ी के बावल में वंदे मातरम स्मरण उत्सव का हुआ आयोजन