देशभर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़ाया उत्साह : राजमल काजल Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। मॉडल टाउन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में आयोजित 10 दिवसीय रजत जयंती समारोह का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता, हरिद्वार और काशी से आए वैदिक विद्वानों, आचार्यों, मेहमानों, तथा देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Trending Videos

शक्ति उपासना ट्रस्ट के महासचिव राजमल काजल ने बताया कि समारोह में पंचांग पूजन, श्रीमद् देवी भागवत का संस्कृत मूल पाठ और श्री महालक्ष्मी महायज्ञ प्रमुख आकर्षण रहे। वैदिक विद्वानों और धर्मप्रेमियों की सहभागिता अनुकरणीय रही। उन्होंने बताया कि आश्रम परिसर में नियमित रूप से ध्यान योग शिविर आयोजित किए जाते हैं और वर्ष में कई बार अन्नकूट व भंडारा लगाया जाता है। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

[ad_2]
देशभर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़ाया उत्साह : राजमल काजल