Charkhi Dadri News: युवक से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

Updated Sat, 21 Sep 2024 06:38 AM IST



Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झोझूकलां। चंदेनी गांव निवासी युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को कलियाणा घाटी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव चंदेनी निवासी पंकज के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंदेनी निवासी रोहित 13 मार्च को गांव में बास्केटबाल मैच देखने गया था। उसी दौरान चार युवक उसके पास आए और गाड़ी में बैठकर ठंडा पीने की बात कही। बाद में वह मान गया और उनके साथ गाड़ी में बैठ गया। शीतल पेय पीते समय उक्त युवक उससे गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारपीट की गई। घायल के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने एक आरोपी पंकज को काबू कर लिया है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: युवक से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार