[ad_1]
बरवाला। शहर के स्क्रैप व्यापारी दीपक जुनेजा से लूट की सूचना झूठी निकली। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि किसी प्रकार की वारदात नहीं हुई। बरवाला के वार्ड-9 निवासी दीपक जुनेजा सोमवार सिरसा से लगभग 31 लाख रुपये लेकर कार में लौट रहे थे, तभी अग्रोहा मार्ग पर उनके अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमें दीपक की तलाश में जुट गईं। मंगलवार सुबह दीपक अपनी कार सहित उकलाना क्षेत्र के पास एक गांव के नजदीक सकुशल पाए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनसे किसी तरह की लूट नहीं हुई।
एबीवीटी टीम के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि दीपक स्क्रैप का व्यापारी हैं और सिरसा से बिक्री राशि लेकर हिसार लौट रहे थे। रास्ते में उनका मोबाइल फोन बंद होने के कारण परिवार से संपर्क नहीं हो पाया, जिससे लूट की आशंका जताई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्यापारी को सुरक्षित बरामद किया।
[ad_2]
Hisar News: स्क्रैप व्यापारी के अपहरण व लूट की सूचना झूठी निकली, पुलिस ने सकुशल खोजा, सिरसा से 31 लाख रुपये लेकर लाैटते समय मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने जताई थी आशंका


