in

Ambala News: स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर दो लोगों से लाखों ठगे Latest Haryana News

Ambala News: स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर दो लोगों से लाखों ठगे Latest Haryana News


अंबाला सिटी। विकास विहार स्थित विश्वास ग्रुप पर लग रहे धोखाधड़ी के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब दो नए मामले सामने आए है। एक मामले में आरोपी ने स्टडी वीजा के नाम पर 13 लाख 25 हजार हड़पने तो दूसरे मामले में इसी तरह से 19 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Trending Videos

पहले मामले में शिकायत कर्ता मोखा माजरा गांव निवासी राजिंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उसका बेटा विवेक इंग्लैंड जाहा चाहता था। उसकी मुलाकात सिटी के विकास विहार स्थित विश्वास ग्रुप के सदस्यों के साथ उनके कार्यालय में दिसंबर 2023 को हुई थी। आरोपियों ने बेटे को स्टडी वीजा पर भेजने की बात कहीं थी और 13 लाख 25 हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने आरोपियों को पैसे देने शुरू कर दिए थे। ऑफर लेटर भेजकर जल्द वीजा दिलवाने की बात बोलते हुए आरोपियों ने पूरी राशि ले ली। पैसे वापस मांगे तो जान से मारपीट की धमकी दी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर रचना कौर जग्गी, पुरुषोत्तम भट्टी, पल्लवी, गगन, कनिका पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दूसरे मामले में सिटी के परशुराम कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बलदेव नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सचिन कुमार इंग्लैंड जाने की इच्छुक था। बेटे के संग उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई उनके कार्यालय विकास विहार स्थित विश्वास ग्रुप में हुई थी। कुल 18 हजार 70 हजार रुपये में स्टडी वीजा पर भेजने की बात हुई थी। 26 दिसंबर 2023 को पहली राशि दे दी थी। इस तरह से आरोपियों ने एग्रीमेंट पर लिखी राशि के बावजूद 19 लाख रुपये लिए। बेटे का वीजा भी नहीं लगवाया। आरोपियों को फोन किया तो वह टाल मटोल करते रहे। बाद में आरोपियों ने दोबारा फोन बंद कर दिया। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर पुरुषोत्तम भट्टी, रचना कौर जग्गी, पल्लवी, गगन, कनिका पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

Ambala News: सड़क हादसे में महिला की मौत Latest Haryana News

Ambala News: सड़क हादसे में महिला की मौत Latest Haryana News

Ambala News: सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान Latest Haryana News

Ambala News: सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान Latest Haryana News