[ad_1]
श्री मुक्तसर साहिब में सीवरेज प्रोजेक्ट के उद्गाटन पर भाषण देते सीएम भगवंत मान। (फाइल शॉर्ट)
पंजाब CM भगवंत मान का मुक्तसर दौरा विवादों से घिर गया है। उनके दौरे के वक्त पुलिस का एक ड्यूटी रोस्टर सामने आया, जिसमें दो पुलिस वालों की ड्यूटी CM के जूतों-कपड़ों के लिए लगाई गई।
.
इस पर दिल्ली से राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि VIP कल्चर खत्म करने की बातें करने वाले अब अपने जूते उठाने के लिए भी पुलिस वालों की ड्यूटी लगवा रहे हैं।
स्वाति मालीवाल की इस पोस्ट के बाद मामला चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को शेयर करने लगे। मामला बढ़ा तो मुक्तसर पुलिस को सामने आना पड़ा। एसएसपी की ओर से इस रोस्टर को गलत बताते हुए सफाई दी गई। यहां तक कहा कि सीएम ने दरबार साहिब का कोई दौरा ही नहीं किया।
SSP डॉक्टर अखिल ने कहा कि ये रोस्टर गलत है। CM भगवंत मान ने दरबार साहिब का कोई दौरा ही नहीं किया है। इसे लेकर उन्होंने वीडियो भी जारी किया है।
सीएम के जूतों की सिक्योरिटी को लेकर पुलिस रोस्टर पर सवाल उठाते हुए स्वाति मालीवाल की एक्स पोस्ट।
पहले पढ़ें CM के जूतों की सिक्योरिटी का मामला
CM ने दरबार साहब जाना था, लेकिन दौरा कैंसिल हुआ पंजाब के CM भगवंत मान 2 नवंबर को श्री मुक्तसर साहिब के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उनका पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेकने का प्लान था, लेकिन CM के दौरे के दौरान वकीलों और कच्चे टीचरों ने हंगामा कर प्रदर्शन कर दिया। इससे CM का श्री दरबार साहिब जाने का दौरा टल गया।
CM के दौरे से पहले जारी रोस्टर पर हो गया विवाद CM भगवंत मान के दौरे को लेकर पुलिस ड्यूटी का रोस्टर जारी करती है। जैसे ही ये रोस्टर जारी हुआ तो उसमें दो पुलिस वालों की ड्यूटी CM के जूतों और कपड़ों की सिक्योरिटी के लिए थी। हालांकि श्री मुक्तसर साहिब के SSP डॉ. अखिल का कहना है कि ये रोस्टर गलत है। गलत ढंग से वायरल किए रोस्टर को कई साइटों से डिलीट भी करवाया गया है।
स्वाति मालीवाल ने रोस्टर को लेकर कर दी एक्स पर पोस्ट दिल्ली की पूर्व आप नेता और राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के इस रोस्टर पर सवाल उठाते हुए इसे एक्स पर पोस्ट कर दिया। मालीवाल ने मान सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने पोस्ट में रोस्टर की कटिंग भी शेयर की हैं।

दिल्ली से राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल। (फाइल फोटो)
स्वाति ने लिखा- VIP कल्चर खत्म करने की बातें करने वाले जूतों के लिए पुलिस की ड्यूटी लगवा रहे दिल्ली से राज्यसभा सदस्य नेता स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि VIP कल्चर खत्म करने की बातें करने वाले अब अपने जूते उठाने के लिए भी पुलिस वालों की ड्यूटी लगवा रहे हैं। आगे कहा कि क्या ड्यूटी करेंगे ये पुलिस वाले CM के जूतों पर? अगर पुलिस नेता के जूतों की रक्षा करेगी को आम लोगों की रक्षा कौन करेगा। CM से ज्यादा पढ़े-लिखे दो पुलिसकर्मियों को ऐसी ड्यूटी देकर पूरी पुलिस फोर्स का अपमान किया गया है। उन्होंने लिखा कि ऐसे महंगे जूते पहनने ही क्यों, जिनके खोने के डर से पुलिस लगवानी पड़ जाए। पंजाब पुलिस का मजाक बनाकर रख दिया है, CM और सुपर CM ने।

श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी डॉक्टर अखिल चौधरी।
SSP बोले-CM का गुरुद्वारा जाने का इवेंट नहीं था एसएसपी डॉक्टर अखिल ने कहा कि एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई थी। इसमें पुलिस का ड्यूटी रोस्टर शेयर किया गया था। इसमें दावा किया गया था कि दो पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी शूज के रिगार्डिंग लगी है। मैं बता देना चाहता हूं कि CM भगवंत मान का आफिशियल दौरा सीवरेज प्लांट के उद्घाटन और फाउंडेशन स्टोन का था। जिला श्री मुक्तसर साहिब में ये इकलौता इवेंट ही CM का था। गुरुद्वारा साहिब में जाने का उनका कोई भी शेड्यूल्ड इवेंट नहीं था। मैं यहीं कहना चाहता हूं कि बिना किसी वेरिफिकेशन के किसी भी सूचना को न भेजा जाए और न ही शेयर किया जाए।

मुक्तसर में सीवरेज प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम भगवंत मान। (फाइल शॉर्ट)
CM भगवंत मान ने 138 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा श्री मुक्तसर साहिब दौरे के दौरान CM भगवंत मान ने शहर में बिछाई जाने वाली नई सीवरेज लाइन के काम का नींव पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि श्री मुक्तसर साहिब शहर में सीवरेज की नई लाइन बिछाई जाएगी जिसके लिए सरकार ने 138 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाया है। CM के दौरे के दौरान वकीलों और कच्चे टीचर्स ने प्रदर्शन भी किया था।
[ad_2]
पंजाब CM के जूतों पर ड्यूटी मामलाः SSP का VIDEO: बोले-ड्यूटी रोस्टर गलत, स्वाती मालीवाल ने कहा जूतों के लिए मान ने लगाई सिक्योरिटी – Jalandhar News

