चंडीगढ़ कोर्ट की पार्किंग में चले लात-घूंसे, VIDEO: महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, सुनवाई से पहले भिड़े दोनों पक्ष; वीडियो बनाते रहे लोग – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ कोर्ट में मारपीट करते हुए।

चंडीगढ़ जिला अदालत सेक्टर-43 की पार्किंग में सोमवार को एक घरेलू विवाद केस की सुनवाई के लिए पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे और थप्पड़ चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

.

जानकारी के मुताबिक, झगड़ा डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले एक पक्ष और सेक्टर-38 के मूल निवासी (जो अब दिल्ली में रहते हैं) के बीच हुआ। सेक्टर-38 के परिवार ने अपनी बेटी की शादी डड्डूमाजरा कॉलोनी में की थी, लेकिन घरेलू विवाद के चलते बेटी काफी समय से अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। इसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में दोनों पक्ष सोमवार को कोर्ट पहुंचे थे।

सुनवाई से पहले भिड़ते दोनों पक्ष।

विडियो बनाते रहे लोग

बताया जा रहा है कि सुनवाई शुरू होने से पहले ही कोर्ट की पार्किंग में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। वहां मौजूद लोग यह सब वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी झगड़ा छुड़ाने की कोशिश नहीं की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को काबू में किया। बाद में दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि झगड़े के पीछे पारिवारिक विवाद ही मुख्य कारण है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

आपस में भिड़तीं महिलाएं।

आपस में भिड़तीं महिलाएं।

बुलानी पड़ी लेडी पुलिस

दो पक्षों में जब झगड़ा हुआ तो उनके साथ महिलाएं भी थी। पहले दोनों पक्ष कोर्ट की पार्किंग में खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे, तभी उसी दौरान एक महिला ने पहले वहां पर खड़े एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद शख्स उस महिला को मारने के लिए भागा, जिसके बाद वहां पर खड़े दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे उसी दौरान कोर्ट में मौजूद पुलिस भाग कर आई, लेकिन झगडा काफी बढ चुका था और वहां पर महिला भी थी, जिसके बाद महिला पुलिस को बुलाया गया। इस दौरान महिलाएं भी आपस में लड़ रही थी और एक दूसरे के हाथों में एक दूसरे के बाल पकड़े हुए थे।

[ad_2]
चंडीगढ़ कोर्ट की पार्किंग में चले लात-घूंसे, VIDEO: महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, सुनवाई से पहले भिड़े दोनों पक्ष; वीडियो बनाते रहे लोग – Chandigarh News