Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

बेटी के भविष्य की है चिंता, तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम करेगी आपकी टेंशन को दूर..यहां जानें फायदे और ब्याज दर Haryana News & Updates

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • November 2, 2025
  • Haryana News

[ad_1]

Last Updated:November 02, 2025, 13:15 IST

Ambala News: Local18 की टीम ने पोस्ट मास्टर राजेश मान से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि डाक विभाग के द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता योजना चलाई जा रही है, जिसमें 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता खोला जाता है.

अंबाला: जिस घर में भी बेटी पैदा होती, बचपन से ही उसके मां-बाप को उसकी शादी और उसके बेहतर भविष्य की चिंता सताने लगती है. मां-बाप की इसी चिंता को देखते हुए पोस्ट विभाग के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है, जिसका काफी लाभ है.

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

वहीं इस योजना को लेकर जब लोकल 18 की टीम ने अंबाला शहर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर राजेश मान से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि डाक विभाग के द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता योजना चलाई जा रही है, जिसमें 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता खोला जाता है. उन्होंने कहा कि इसमें 1 वर्ष में 250 रुपए माता-पिता, बेटी के खाते में जमा कर सकते हैं ओर इसमें अधिकतम राशि डेढ़ लाख रुपए तक जमा हो सकता है.

क्या है ब्याज दर और फायदे

उन्होंने बताया कि इस खाते में सरकार के द्वारा ब्याज दर काफी अच्छी दी जाती है और आज के समय में 8.2% ब्याज दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस खाते में जमा करवाई गई राशि की अवधि 21 साल तक की रहती है यानी बेटी की 21 वर्ष आयु होने पर निकाली जा सकती है. वही इसके साथ ही अगर बीच में किसी तरह की बेटी की पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है, तो माता-पिता बेटी की आयु 18 वर्ष होने के बाद उसकी शादी या एजुकेशन के लिए खाते में से 50% पैसा निकाल सकते हैं.

क्या लगते हैं डॉक्यूमेंट

उन्होंने बताया कि इस खाते को खोलने के लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की जरूरत होती है और इसके साथ ही माता-पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड और फैमिली आईडी की जरूरत होती है. उन्होंने बताया कि आज के समय में भारत में काफी संख्या में इस योजना का कई बेटियां लाभ उठा रही हैं और यह खाता बैंक से पोस्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस से बैंक में ट्रांसफर आसानी से किया जा सकता है.

आसानी से हो जाता है ट्रांसफर

उन्होंने कहा कि अगर किसी माता-पिता की नौकरी किसी और राज्य में लग जाती है, तो वह अपना खाता वहां के पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं. इस योजना का भारत में हर जगह पर लाभ लिया जा सकता है.

Location :

Ambala,Ambala,Haryana

First Published :

November 02, 2025, 13:13 IST

homeharyana

बेटी के भविष्य की है चिंता, तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम करेगी आपकी टेंशन को दूर

[ad_2]

Previous Post यूनियन बैंक कार लोन 7.90% से शुरू: SBI ने भी ब्याज दर में कटौती की, लोन लेते समय इसकी अवधि का रखें ध्यान Business News & Hub
Next Post अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की नाइजीरिया को धमकी: कहा- ईसाइयों की हत्याएं नहीं रोकीं तो सैन्य कार्रवाई करेंगे; सेना को हमले की तैयारी के आदेश Today World News

Related Posts

हिसार से इंदौर से सुपर फास्ट ट्रेन आज से ,12.30 बजे सावित्री जिंदल दिखाएंगी हरी झंडी  Latest Haryana News

हिसार से इंदौर से सुपर फास्ट ट्रेन आज से ,12.30 बजे सावित्री जिंदल दिखाएंगी हरी झंडी Latest Haryana News

  • March 12, 2026
कुरुक्षेत्र में हरियाणा कमेटी का मुख्य कार्यालय होगा आधुनिक, परदे तक चयन होगा बेहद खास Latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में हरियाणा कमेटी का मुख्य कार्यालय होगा आधुनिक, परदे तक चयन होगा बेहद खास Latest Haryana News

  • March 12, 2026
पंजाब विधानसभा बजट सत्र, हंगामे के आसार:  10 प्रस्ताव पेश होंगे; कल चीमा ने खैहरा से कहा था- बदमाशी करदा – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब विधानसभा बजट सत्र, हंगामे के आसार: 10 प्रस्ताव पेश होंगे; कल चीमा ने खैहरा से कहा था- बदमाशी करदा – Punjab News Chandigarh News Updates

  • March 12, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com