रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा बोले- बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार Latest Haryana News

[ad_1]


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बिहार में महागठ़बंधन की सरकार बनेगी। भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को शिकस्त मिलेगी। हुड्डा शनिवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

प्रदेश के लोगों को हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा का इतिहास सदियों पुराना है। गीता का ज्ञान यहीं पर दिया गया। पानीपत में जो जीता उसने दिल्ली पर राज किया। महाभारत का युद्ध भी यहीं पर हुआ।

सिंधु घाटी सभ्यता का पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी भी प्रदेश में है, जहां 5,000 साल पुराने मानव कंकाल, एक सुनियोजित शहर के अवशेष, और कई ऐतिहासिक कलाकृतियां मिली। राखीगढ़ी शहर को सुरक्षित करके पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्रालय की रिपोर्ट है कि हरियाणा प्रदेश में सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। निवेशक तक आने से कतरा रहे हैं।

[ad_2]
रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा बोले- बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार