in

हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका: पूर्व विधायक बक्शीश सिंह विर्क ने कांग्रेस का दामन थामा, असंध सीट से थे MLA Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल

Updated Tue, 17 Sep 2024 03:11 PM IST

असंध विधानसभा सीट पर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस स्थिति से कैसे निपटेगी और आगामी चुनावों में यह किस प्रकार अपने समर्थन को मजबूत बनाएगी। कांग्रेस के लिए यह एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि बक्शीश सिंह विर्क का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव माना जाता है।



Big blow to BJP in Haryana, Former MLA Bakshish Singh Virk joins Congress

भाजपा के पूर्व विधायक बक्शीश सिंह विर्क
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


करनाल में असंध विधानसभा सीट पर भाजपा को एक और झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक बक्शीश सिंह विर्क ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त की है। उन्होंने आज चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Trending Videos

बक्शीश सिंह विर्क का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए असंध सीट पर बड़ा नुकसान माना जा रहा है। इससे पहले, इसी सीट से पूर्व भाजपा विधायक जिले राम शर्मा ने भी बगावत की थी और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जिले राम शर्मा के इस फैसले के बाद भाजपा के भीतर पहले से ही अस्थिरता थी, और अब विर्क के कांग्रेस में जाने से पार्टी की स्थिति और कमजोर हो सकती है।

[ad_2]
हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका: पूर्व विधायक बक्शीश सिंह विर्क ने कांग्रेस का दामन थामा, असंध सीट से थे MLA

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का भारत पर आरोप: कहा- मुस्लिमों को तकलीफ झेलनी पड़ रही, भारत का पलटवार- अपने गिरेबान में झांकें Today World News

Gurugram News: नामांकन वापस के बाद छह विधानसभा से 64 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव Latest Haryana News