Karnal News: महाविद्यालय में बनाया गया इग्नू परीक्षा केंद्र Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 01 Nov 2025 02:34 AM IST




असंध। जीवन चानन महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को इग्नू का परीक्षा केंद्र बनाया गया। इग्नू अध्ययन केंद्र की कोऑर्डिनेटर डाॅ. सिमरत पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में ही परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूर स्थानों पर जाने की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में ही परीक्षा का केंद्र बनाया जाए। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के प्रति रुचि व भागीदारी बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। डाॅ. हेमलता शर्मा, डाॅ. नीतू सेठी, केडी शर्मा व डाॅ. सुरेखा आदि मौजूद रहे। संवाद

[ad_2]
Karnal News: महाविद्यालय में बनाया गया इग्नू परीक्षा केंद्र