in

रूस ने परमाणु क्षमता वाली टॉरपीडो का सफल टेस्ट किया: पोसाइडन रेडियोएक्टिव समुद्री लहरें पैदा करता है, पुतिन को 7 दिन में 2 बड़ी कामयाबी Today World News

रूस ने परमाणु क्षमता वाली टॉरपीडो का सफल टेस्ट किया:  पोसाइडन रेडियोएक्टिव समुद्री लहरें पैदा करता है, पुतिन को 7 दिन में 2 बड़ी कामयाबी Today World News

[ad_1]

मॉस्को6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि उनका देश ने एक नए परमाणु हथियार पोसाइडन टॉरपीडो की सफल टेस्टिंग की है। ये टॉरपीडो समुद्र में रेडियोएक्टिव लहरें पैदा करती है, जिससे किनारे के शहर रहने लायक नहीं बचते।

इस टॉरपीडो को पनडुब्बी से छोड़ा जाता है। ये आटोमैटिक है और न्यूक्लियर हथियार ले जा सकता है। उन्होंने ये भी बताया कि पोसाइडन की ताकत रूस की सबसे बड़ी मिसाइल सरमत से भी ज्यादा है।

पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन युद्ध में घायल सैनिकों से मुलाकात के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में दूसरा ऐसा कोई हथियार नहीं है।

रूस के लिए यह एक हफ्ते में दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले उसने 21 अक्टूबर को दुनिया की पहली न्यूक्लियर पावर्ड यानी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल बुरेवस्तनिक-9M739 का सफल परीक्षण किया था। दावा किया गया है कि इस मिसाइल की रेंज अनलिमिटेड है।

अमेरिका और नाटो के जवाब में बनाया गया

पुतिन का कहना है कि ये हथियार अमेरिका और नाटो के जवाब में बनाए गए हैं। क्योंकि अमेरिका ने पुराने समझौते तोड़कर नाटो पूर्वी यूरोप में विस्तार किया है।

पोसाइडन के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत कम आधिकारिक जानकारी उपलब्ध है। यह एक परमाणु क्षमता वाला एक टॉरपीडो है जो रेडियो समुद्री लहरें पैदा करने में सक्षम है, जिससे तटीय शहर रहने लायक नहीं रहेंगे।

पानी के अंदर चलने वाला हथियार है टॉरपीडो

टॉरपीडो एक तरह का पानी के अंदर चलने वाला हथियार होता है। यह किसी जहाज या पनडुब्बी को टार्गेट कर के उसके पास जाकर उस पर हमला करता है। इसमें नाविगेशन और होमिंग सिस्टम होते हैं जो आवाज, रडार या सोनार पकड़कर अपना टारगेट तय करते हैं। पोसाइडन के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह परमाणु-वारहेड भी ले जा सकता है।

[ad_2]
रूस ने परमाणु क्षमता वाली टॉरपीडो का सफल टेस्ट किया: पोसाइडन रेडियोएक्टिव समुद्री लहरें पैदा करता है, पुतिन को 7 दिन में 2 बड़ी कामयाबी

सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली, कौन है ज्यादा अमीर? जानें दोनों की टोटल नेटवर्थ में कितना अंतर Today Sports News

सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली, कौन है ज्यादा अमीर? जानें दोनों की टोटल नेटवर्थ में कितना अंतर Today Sports News

क्या रोलर कोस्टर में घूमने से ठीक हो जाता है किडनी स्टोन, इस दावे में कितना सच? Health Updates

क्या रोलर कोस्टर में घूमने से ठीक हो जाता है किडनी स्टोन, इस दावे में कितना सच? Health Updates