[ad_1]
गांव मलोया में शराब का ठेका किया गया बंद।
चंडीगढ़ के 16 शराब ठेकेदारों ने लाइसेंस फीस जमा नहीं करवाई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ एक्साइज विभाग द्वारा इन शराब के ठेकों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इनमें से 14 ठेके एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो लगातार हर महीने फीस समय पर जमा
.
एक्साइज विभाग के अनुसार, संबंधित परिवार के ठेकों पर पहले भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। विभाग ने पूरे समूह के ठेकों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश पहले ही दे दिए थे। साथ ही, विभाग ने इन लोगों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है, ताकि भविष्य में ये लोग किसी भी निविदा प्रक्रिया में हिस्सा न ले सकें।
अभी भी खुले हैं कई ठेके
हालांकि, शहर के अन्य शराब ठेकेदारों ने एक्साइज विभाग को शिकायत दी है कि विभाग द्वारा बंद करने के आदेश जारी होने के बावजूद कई ठेके अब भी खुले हुए हैं। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि बिना फीस जमा किए ये ठेके आज भी संचालित हो रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने ठेकों के खुले होने की तस्वीरें भी सबूत के तौर पर विभाग को भेजी हैं। अब देखना यह होगा कि आबकारी विभाग इन आदेशों का सख्ती से पालन करवाता है या नहीं।
[ad_2]
चंडीगढ़ में 16 शराब ठेकों को बंद करने का आदेश: जमा नहीं कराई लाइसेंस फीस, एक ही परिवार के 14 ठेके – Chandigarh News

