छठ पर्व; कुरुक्षेत्र में उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की संपन्न Latest Haryana News

[ad_1]


सूर्य उपासना का पर्व छठ मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। सुबह अघ्र्य के समय घाटों पर उल्लास के साथ मेले जैसा माहौल बना रहा। इससे पहले तड़के ही व्रती महिलाओं के साथ उनके परिवार के लोग नाचते-गाते छठ घाटों पर पहुंचे। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर व्रतियों व उनके परिजनों ने प्रसाद वितरित कर धार्मिक सौहार्द का परिचय दिया।

मंगलवार तडक़े ही व्रती और उनके परिजन पवित्र ब्रह्म सरोवर तटों पर पूजन सामग्री लेकर पहुंचने लगे थे। परिजन आकर्षक वेशभूषा में छठ के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचे।

घाटों का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बन गया था। मुहुर्त देख व्रती कमरभर पानी में उतरे और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठ के मधुर गीतों के बीच श्रद्धालुओं में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहा। व्रतियों के साथ पहुंचे बच्चों व युवाओं ने आतिशबाजी की।

कई घाटों पर पुरुष श्रद्धालु भी पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना करते नजर आए। उधर भी होगा के सरस्वती घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

[ad_2]
छठ पर्व; कुरुक्षेत्र में उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की संपन्न