पंजाब विधानसभा में 26 नवंबर को होगा विशेष सत्र: सीएम, मंत्री, विधायक व विपक्ष में दिखेंगे बच्चे-स्टूडेंट‌स; लोकतंत्र की कार्यप्रणाली समझेंगे – Amritsar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब विधान सभा में पहली बार एक विशेष ‘विद्यार्थी सत्र’आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्यभर से चुने गए विद्यार्थी मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक की भूमिका निभाएंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली समझाने और राजनीति में सकारात्मक भागीदारी

.

खास बात है कि ये पूरी तरह असल सत्र की तरह होगा। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां करेंगे। राज्य के सभी जिलों से विद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग और विधानसभा सचिवालय मिलकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके लिए विधानसभा कमेटी और शिक्षा विभाग के बीच बैठकें भी हो चुकी हैं।

चयनित विद्यार्थियों को कुछ दिनों के प्रशिक्षण सत्र में विधानसभा की प्रक्रिया, प्रश्नकाल, कार्यस्थगन प्रस्ताव, शून्यकाल और विधेयक पारित करने की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी।

स्पीकर संधवां करेंगे सत्र की अध्यक्षता।

मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विपक्ष की भूमिका में दिखेंगे स्टूडेंट्स

कार्यक्रम में एक विद्यार्थी मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएगा, वहीं कुछ छात्र मंत्री बनेंगे और बाक़ी विधायक के रूप में हिस्सा लेंगे। सत्र के दौरान वे सरकार के कामकाज पर सवाल-जवाब करेंगे और विधानसभा में नियमों के अनुसार चर्चा करेंगे, जैसा की असल सत्र में होता है। विद्यार्थी विपक्ष और सत्तापक्ष की भूमिका में बहस करेंगे, प्रश्न पूछेंगे, बिल पेश करेंगे और उस पर चर्चा कर सकेंगे।

संसदीय लोकतंत्र की समझ बढ़ाने की पहल

विद्यार्थी सत्र का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और विधायी कार्यवाही की वास्तविक झलक देना है। जब विद्यार्थी खुद विधानसभा में कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे, तो उन्हें समझ आएगी कि किस प्रकार एक राज्य में नीतियां बनती हैं, उन पर बहस होती है और उन्हें लागू किया जाता है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे सत्र हर साल आयोजित किए जाएंगे ताकि युवा सीधे तौर पर शासन प्रणाली से जुड़ सकें। यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पारदर्शी, शिक्षित और जागरूक शासन प्रणाली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम है।

[ad_2]
पंजाब विधानसभा में 26 नवंबर को होगा विशेष सत्र: सीएम, मंत्री, विधायक व विपक्ष में दिखेंगे बच्चे-स्टूडेंट‌स; लोकतंत्र की कार्यप्रणाली समझेंगे – Amritsar News