in

Fatehabad News: जिले के 2.93 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाएगा स्वास्थ्य विभाग Haryana Circle News

Fatehabad News: जिले के 2.93 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाएगा स्वास्थ्य विभाग  Haryana Circle News



फतेहाबाद में राष्ट्रीय कृमि मु​क्ति दिवस के लिए बैठक करते अ​धिकारी।

फतेहाबाद। बच्चों व किशोरों में पेट में कीड़े के कारण होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाएगा। इस दिन जिले के 2.93 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। सरकारी स्कूलों के 1.21 बच्चों को ये गोली खिलाई जानी है। इसके अलावा निजी स्कूलों के 99,715 बच्चे भी इसमें शामिल होंगे। वंचित विद्यार्थियों को विभाग 24 सितंबर को गोली खिलाएगा।

Trending Videos

गोली खिलाए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, एमपीएचडब्ल्यू की टीमें बनाई गई है। विशेषज्ञों की माने तो 1 से 2 साल तक के बच्चे को आधी और दो साल से ऊपर के बच्चे को पूरी गोली खिलाई जाएगी। गोली को लेकर कोई भ्रांति न रहे इसलिए अधिकारी और शिक्षक भी इसे खाएंगे।

इन बच्चों को खिलाई जाएगी गोली

संस्थान बच्चे व किशोर

आंगनबाड़ी – 52,638

सरकारी स्कूल 1,21,235

निजी स्कूल 99,715

क्रेच 221

प्ले स्कूल 2,449

कॉलेज 8,458

स्लम एरिया 7,358

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य है बच्चों में बढ़ रही कृमि संक्रमण को रोकना और इससे बचाव के प्रति जागरूकता करना है। लोगों से अपील है कि अपने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली जरूर खिलाएं। – डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।

बच्चों में पेट के कीड़ों से खून की कमी से एनीमिया हो जाता है। बच्चों की बढ़ोतरी भी प्रभावित होती है। इन कीड़ों की रोकथाम के लिए एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाती हैं। अभिभावक अपने बच्चों को सफाई के प्रति भी जागरूक करें। – डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।


लगातार हिचकी पर होती है याद किए जाने की बात, जानें यह किस बीमारी का संकेत Health Updates

लगातार हिचकी पर होती है याद किए जाने की बात, जानें यह किस बीमारी का संकेत Health Updates

Kurukshetra News: राजकीय महिला आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला 30 तक Latest Haryana News

Kurukshetra News: राजकीय महिला आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला 30 तक Latest Haryana News