Ambala News: एमएसएमई व्यापार शिखर सम्मेलन 26 को आयोजित Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 25 Oct 2025 12:16 AM IST


राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन प्रदेश महासचिव पवन अग्रवाल। प्रवक्ता



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

अंबाला सिटी। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से आयोजित किए जाने वाले एमएसएमई व्यापार शिखर सम्मेलन एवं उद्यम अवार्ड समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। संगठन के प्रदेश महासचिव पवन अग्रवाल ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर प्रदेशभर के व्यापारी प्रतिनिधियों में काफी उत्साह है। इसका अंदाजा सम्मेलन के लिए हुए पंजीकरण को देखकर लगाया जा सकता है। समारोह में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री शोभा करंदलाजे मुख्यातिथि होंगी। उन्होंने बताया कि एमएसएमई उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मेलन आगामी 26 अक्तूबर को गुरुग्राम में तीन चरणों में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग सहित देश व प्रदेश के अनेक व्यापारी नेता भाग लेंगे। संवाद

[ad_2]

Source link