[ad_1]
डिप्टी मेयर तरुणा मेहता और मेयर हरप्रीत कौर बबला।
नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा को हटाए जाने पर नगर निगम में विवाद शुरू हो गया है। मेयर विरोधी पक्ष की तरफ से इस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। नगर निगम की डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेत्री तरुणा मेहता ने इसे गलत बताया है। जबकि उनकी तरफ से लगाए गए आरोप
.
नगर निगम की फोटो।
वो उनको अपने मनमर्जी के फैसलों का हिस्सा बनाना चाहते थे जोकि वो नहीं बने। नगर निगम की धराशायी वित्तीय स्थिति को ठीक करने के कोशिश के लिए बहुत से रेवेन्यू जनरेटेड सख्त फैसले लेने वाले चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा भ्रष्टाचारियों को आगे हार गए। डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने माननीय गवर्नर गुलाबचंद कटारिया से अपील की है वो अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करें हम उनको मिलकर पूरी स्थिति से अवगत जरूर कराएंगे।

डिप्टी मेयर ने बताईं संजय अरोड़ा को हटाने कीं वजह
- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुई धांधली पर उनके द्वारा उठाए सवाल
- हॉर्टिकल्चर वेस्ट पर नगर निगम को हो रहे रेवेन्यू लॉस पर उठाए सवाल
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर नगर निगम को हो रहे लाखों के नुकसान पर सवाल
- मनीमाजरा के 24/7 पानी के प्रोजेक्ट पर सवाल
- चंडीगढ़ में पांच सौ करोड़ से अधिक का कर्जा लेकर 24 घंटे पानी के प्रोजेक्ट पर सवाल
कई माह से चल रही थे हटाने के प्रयास डिप्टी मेयर ने कहा कई महीनों से उन्हें हटाने की सुनियोजित कोशिश चल रही थी। प्रशासन के अधिकारियों को मनघडंत बातें पहुंचाई जा रही थी ओर गुमराह किया जा रहा था। जिसका नतीजा उनको भुगतना पड़ा लेकिन हम विपक्ष के पार्षद चुप नहीं बैठेंगे, जिन पार्षदों ने ये साजिश रची उनके खिलाफ मुहिंम छेड़ेंगे। मेयर नगर निगम ने साधी चुप्पी नगर निगम मेयर हरप्रीत कौर बबला ने इस पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि किसी ने उनकी कहीं लिखित शिकायत दी है। चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा को हटाने का फैसला प्रशासनिक है। इसमें हमारा कोई लेना देना नहीं है।
[ad_2]
चीफ इंजीनियर के पक्ष में विपक्ष: संजय अरोड़ा को हटाने पर डिपटी मेयर ने उठाए सवाल, मेयर चुप – Chandigarh News


सुखपाल खैहरा का कमेंट, आयोग ने SSP से रिपोर्ट मांगी: कांग्रेस MLA ने लिखा- ₹1000 पिच्छे गिद्दा पाउण वालियां बीबीयां कित्थों जम लैणगियां सूरमे – Chandigarh News Chandigarh News Updates