Fatehabad News: गंगोह से चोरी का सामान बरामद तीन आरोपियों की तलाश जारी Haryana Circle News

[ad_1]

फतेहाबाद । गांव माजरा में माजरा फैशन कैंप पर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले को फतेहाबाद पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरीशुदा माल को भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वारदात में प्रयुक्त हुई पिकअप गाड़ी को भी बरामद कर चुकी है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी में शामिल अन्य साथियों के नाम और ठिकानों का खुलासा किया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में दबिश दी और वहां से सूट व कपड़े बरामद किए। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह दुकानों और शोरूमों को निशाना बनाता था।

गिरोह के सदस्य पहले इलाके की रेकी करते और रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने इस सफलता के लिए सीआईए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

दो अक्तूबर को हुई थी चोरी

गांव माजरा लगभग तीन माह पहले शुरू हुए नए शोरूम माजरा फैशन कैंप में चोरों ने सेंध लगाकर लगभग पचास लाख के करीब का सामान चोरी किया था। सीसीटीव फुटेज से पुलिस को शुरुआती तौर पर इतना पता चला था कि चोरों ने माल पिकअप गाड़ी में भरा और भिरडाना के रास्ते कहीं और भाग निकले।

[ad_2]