हरियाणा के इन शहरों की हवा हुई जहरीली, हेल्थ एक्सपर्ट ने दिए ये सुझाव Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Faridabad latest News: गुरुग्राम और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता अस्वस्थ स्तर पर है. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में AQI 350 तक पहुंच गया है. लोगों को घर पर रहना, मास्क पहनना और बच्चों-बुजुर्गों को बाहर कम भेजने की सलाह दी गई है. प्रदूषण से बचाव जरूरी.

फरीदाबाद: आज हरियाणा के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है. गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में हवा में जहरीले तत्वों की मात्रा बढ़ी हुई है, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

इन शहरों की हवा हुई जहरीली

मौसम विशेषज्ञों और एनवायरनमेंट रिपोर्ट के अनुसार, आज भी इन शहरों की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. गुरुग्राम में आज का AQI स्तर 281 रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, यह पिछले दिन की तुलना में 14 अंक कम है फिर भी इसे बेहद खराब माना जाता है. शहर के लोगों को सलाह दी गई है कि वे ज्यादा समय खुले में न बिताएं और यदि संभव हो तो मास्क पहनें. विशेष तौर पर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 5 नंबर चुंगी पर वायु की गुणवत्ता और भी खराब दर्ज की गई है. यहां एयर पॉल्यूशन इंडेक्स 350 है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. इसके पीछे प्रमुख कारण एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य बताए जा रहे हैं, जो धूल और अन्य प्रदूषक तत्वों को हवा में बढ़ा रहे हैं.

फरीदाबाद में क्या है AQI लेवल

फरीदाबाद में स्थिति थोड़ी और चिंताजनक है. आज यहां का AQI स्तर 268 रिकॉर्ड किया गया है जो अस्वस्थ श्रेणी में आता है. पिछले दिन की तुलना में यह स्तर 86 अंक ज्यादा बढ़ गया है. खासकर बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता और भी खराब है जहां का AQI स्तर 300 तक पहुँच गया है. यह स्तर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए.

मौसम की बात करें तो गुरुग्राम में आज का तापमान न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. हवा की गति भी काफी कम है, सिर्फ 5.8 किमी/घंटा, जिससे प्रदूषक तत्व हवा में स्थिर रह रहे हैं और शहर की वायु गुणवत्ता और खराब हो रही है.

क्या है बचाव

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे समय में लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए, यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो मास्क का उपयोग करें और बच्चों और बुजुर्गों को खुले में कम से कम समय बिताने दें. वहीं स्थानीय प्रशासन और उद्योगों को भी धूल और प्रदूषण फैलाने वाले कार्यों पर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि वायु गुणवत्ता में सुधार हो सके.

homeharyana

हरियाणा के इन शहरों की हवा हुई जहरीली, हेल्थ एक्सपर्ट ने दिए ये सुझाव

[ad_2]