{“_id”:”68f9260292dce68aa801ed64″,”slug”:”car-hits-bike-two-friends-injured-chandigarh-news-c-16-pkl1079-850928-2025-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्त घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:14 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
चंडीगढ़। सेक्टर-39/40 लाइट पॉइंट के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग निकला। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-16 के जीएमएसएच में भर्ती करवाया गया।
पुलिस के अनुसार मलोया का रहने वाला साहिल अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था। हादसा 12 अक्तूबर को दोपहर करीब 1:25 बजे हुआ। साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मौके से मिले गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान मोहाली के रहने वाले कार चालक 39 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Chandigarh News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्त घायल