Ambala News: भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन पर की औजारों की पूजा Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Thu, 23 Oct 2025 12:45 AM IST


अंबाला छावनी ​​स्थित साइंस फैक्ट्री में अपने बच्चों के साथ औजारों की पूजा करते संजय कुमार और सु



अंबाला। भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस पर औजारों के साथ भगवान की पूजा की गई। जिले के विभिन्न स्थानों पर भंडारे लगाए गए और मंदिराें में पूजा-अर्चना की गई। बुधवार को साइंस कारोबारियों ने टिंबर मार्केट, साइंस मार्केट, औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपनी-अपनी फैक्टरियों में औजारों की पूजा की। रंगिया मंडी निवासी संजय ने बताया कि उनके घर के पास साइंस फैक्टरी है। उसमें वह अपने पिता और कर्मचारियों के साथ साइंस के उपकरण बनाते हैं। बुधवार को विश्वकर्मा के जन्मदिवस पर उन्होंने फैक्टरी में सभी औजारों की पूजा की और प्रसाद वितरित किया। जसपाल सिंह ने भी अपनी बाइक रिपेंरिग की दुकान में सभी औजारों की पूजा की और प्रसाद वितरित किया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link