[ad_1]
चंडीगढ़ में पकड़ा गया आरोपी, एक्सीडेंट वाली थार और सगी बहनों की फाइल फोटो।
चंडीगढ़ में थार के हिट एंड रन केस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने सगी बहनों को कुचला था। जिससे छोटी बहन की मौत हो गई जबकि बड़ी की हालत स्थिर बनी हुई है। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
.
पकड़ा गया आरोपी नेरोशप्रीत सिंह है। वह लॉ का स्टूडेंट है। उसके पिता पंजाब में ही तहसीलदार है। पुलिस हादसे वाली लाल रंग की थार (CH01CG9000) को पहले ही जब्त कर चुकी है। थार के पहले से ही डेंजर ड्राइविंग के 14 चालान कटे हैं।
इस मामले में कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर सेक्टर 45 की बुड़ैल पुलिस चौकी इंचार्ज गुरजीवन सिंह को हटा दिया गया है। उसकी जगह सब इंस्पेक्टर नवीन को इंचार्ज लगाया गया है। यह हादसा बुधवार दोपहर में हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा भी किया था कि पुलिस थार वाले को बचाने की कोशिश कर रही है।
थार चलाने वाला आरोपी नेरोशप्रीत, वह लॉ स्टूडेंट है और सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है।
2 दिन पहले हुआ था हादसा चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में 2 दिन पहले दोपहर करीब 3 बजे एक लाल रंग की थार ने बुड़ैल की रहने वाली सोजेफ और उसकी छोटी बहन ईशा को कुचल दिया था। इसके बाद आरोपी थार समेत मौके से फरार हो गया। दोनों बहनों को तुरंत सेक्टर 32 के अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां सोजेफ को मृत घोषित कर दिया गया। पिता सावेद ने बताया था कि मृतका बेटी सोजेफ की उम्र 22 साल थी। वह सेक्टर-46 के देव समाज कॉलेज में BA की स्टूडेंट थी। इसके अलावा सेक्टर 46 में ही ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही थी ईशा बड़ी बेटी है। उसकी उम्र 24 साल है।
थार के कुचलने से रोड पर इस हालत में पड़ी थी बहनें…
थार की टक्कर के बाद जमीन पर गिरी ईशा, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
खून से लथपथ होकर पड़ी सोजेफ, जिसकी अस्पताल में मौत हुई।
पिता ने कहा था- चंडीगढ़ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही सगी बहनों के पिता सावेद ने कल, 16 अक्टूबर को आरोप लगाए थे कि पुलिस थार वाले को बचाने की कोशिश कर रही है। पूरे शहर में कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। अगर कोई आम व्यक्ति पकड़ना है तो पुलिस तुरंत एक्शन करती है, लेकिन इस हादसे पर पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। दादी रहमानी ने कहा कि पुलिस आरोपी को बचा रही है। उनकी पोती अब इस दुनिया में नहीं रही और दूसरी अस्पताल में भर्ती है, फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

अस्पताल में भर्ती घायल ईशा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, अभी डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
अब पढ़िए एक्सीडेंट को लेकर पुलिस ने क्या कार्रवाई की
- पुलिस ने थार बरामद की: पुलिस ने गुरुवार को इंडस्ट्री एरिया फेस वन से लड़कियों को टक्कर मारने वाली रेड कलर की थार बरामद की। थार रिकवर करने के लिए पुलिस थार मालिक से संपर्क किया, लेकिन मालिक ने थाने में ड्राइवर को भेज दिया। ड्राइवर ने पुलिस को बताया- मैं ही गाड़ी चला रहा था। मगर पुलिस के किसी भी सवाल का वो जवाब नहीं दे पाया।
- थार में 3 लोग सवार थे: पुलिस जांच में सामने आया था कि जिस समय आरोपी ने थार से लड़कियों को टक्कर मारी थी, तब थार में 3 लोग सवार थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी नेरोशप्रीत को थाने बुला लिया, जहां से उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पिता पंजाब में ही तहसीलदार है।
[ad_2]
चंडीगढ़ में हिट एंड रन केस, तहसीलदार का बेटा गिरफ्तार: थार से सगी बहनों को कुचला था, एक की मौत, दूसरी गंभीर; बुड़ैल चौकी इंचार्ज भी हटाया – Chandigarh News
