in

पोप बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कम शैतानी उम्मीदवार चुनें: कहा- एक प्रवासियों को निकालता है दूसरा अबॉर्शन का समर्थक, दोनों ही जीवन के खिलाफ Today World News

पोप बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कम शैतानी उम्मीदवार चुनें:  कहा- एक प्रवासियों को निकालता है दूसरा अबॉर्शन का समर्थक, दोनों ही जीवन के खिलाफ Today World News

[ad_1]

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पोप फ्रांसिस ने कहा कि चुनाव में वोट जरूर देना चाहिए और कम बुरे को चुनना चाहिए।

दुनिया के सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी कैथोलिक ईसाइयों को कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प में से ‘कम शैतानी उम्मीदवार’ को चुनने की सलाह दी है।

एशिया के चार देशों के दौरे से रोम वापस लौटते समय फ्रांसिस ने शुक्रवार को प्लेन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बिना नाम लिए कमला और ट्रम्प की आलोचना की।

पोप ने कहा, “वोट न करना बुरी बात है। बस आपको वोटिंग के समय कम शैतानी उम्मीदवार को चुनना होगा। कम शैतानी कौन है? वह महिला (कमला) या वह सज्जन (ट्रम्प)? मैं नहीं जानता। हर किसी को अपने विवेक का इस्तेमाल कर इसकी पहचान करनी होगी।”

पोप फ्रांसिस का एशिया दौरा 2 सितंबर को शुरू हुआ था। वह पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया और सिंगापुर गए थे। यह उनकी अब तक की सबसे लंबी यात्रा रही।

पोप फ्रांसिस का एशिया दौरा 2 सितंबर को शुरू हुआ था। वह पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया और सिंगापुर गए थे। यह उनकी अब तक की सबसे लंबी यात्रा रही।

पोप बोले- ट्रम्प-कमला दोनों जीवन के खिलाफ पोप ने कहा कि दोनों ही उम्मीदवार जीवन के खिलाफ हैं। चाहे वह (ट्रम्प) हों जो प्रवासियों को देश से बाहर निकालते हों, या कमला हैरिस, जो बच्चों को गर्भ में मारने का समर्थन करती हैं।

पोप ने कहा कि प्रवासियों को देश से बाहर निकालना एक ‘गंभीर पाप’ है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को भगाना और उन्हें बेहतर जीवन जीने से रोकना कहीं से ठीक नहीं है। यह एक तरह की नीचता है।

इससे पहले पोप फ्रांसिस ने 2016 में भी ट्रम्प पर प्रवासियों के स्टैंड को लेकर निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि जो कोई भी प्रवासियों को बाहर रखने के लिए दीवार बनाता है वह ‘सच्चा ईसाई’ नहीं है।

पोप बोले- कितनी भी कम उम्र हो, हत्या करना सही नहीं पोप पहले भी अबॉर्शन के मुद्दे पर कई बार टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2018 में कहा था कि किसी भी समस्या का हल निकालने के लिए मानव जीवन को खत्म करना सही नहीं है। चाहे उसकी उम्र कितनी भी कम क्यों न हो।

पोप फ्रांसिस अबॉर्शन और इमीग्रेंट्स पर पहले भी कई बयान दे चुके हैं।

पोप फ्रांसिस अबॉर्शन और इमीग्रेंट्स पर पहले भी कई बयान दे चुके हैं।

गाजा जंग पर पोप बोले- यह बहुत भयानक पोप फ्रांसिस से गाजा जंग को लेकर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने ने कहा, “जब आप मारे गए बच्चों के शव देखते हैं, जब आप सुनते हैं कि स्कूलों पर बमबारी की गई है तो यह सुनकर बहुत दुख होता है। यह बहुत भयानक है।”

पोप ने कहा, “कहा जाता है कि यह खुद की रक्षा के लिए हो रहा संघर्ष है, लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ी जंग है। मैं यह कहने के लिए माफी चाहता हूं, लेकिन मुझे शांति की दिशा में कोई कदम उठाए जाते नहीं दिख रहे हैं।”

अमेरिका में ईसाई धर्म

  • प्यू रिसर्च सेंटर (PRC) के मुताबिक अप्रैल 2024 में अमेरिका में कैथोलिक ईसाइयों की संख्या करीब 20% थी। अमेरिका की आबादी करीब 26.2 करोड़ है। इसमें से 5.2 करोड़ कैथोलिक हैं।
  • PRC के मुताबिक इनमें से 52% रिपबल्किन पार्टी और 44% डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन करते हैं। सर्वे के मुताबिक 75% कैथोलिक ईसाई पोप फ्रांसिस को लेकर सकारात्मक राय रखते हैं।
  • अमेरिका में ईसाई धर्म सबसे बड़ा धर्म है। गैलप पोल के मुताबिक 2024 में 68% लोग ईसाई धर्म को मानते थे। इसमें सबसे ज्यादा 33% प्रोटेस्टेंट हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

पोप बोले- इंडोनेशिया में हर घर में 3-5 बच्चे: यह सभी देशों के लिए मिसाल, वर्ना लोग कुत्ते-बिल्लियां पालना बेहतर समझते हैं

इंडोनेशिया के दौरे पर गए पोप फ्रांसिस ने बुधवार को कहा कि यहां हर घर में 3 से 5 बच्चे होते हैं। यह हर देश के लिए एक मिसाल है। खासकर उन लोगों के लिए जो कुत्ते-बिल्लियों को पालना बेहतर मानते हैं। इंडोनेशिया को यह परंपरा बनाए रखनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पोप बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कम शैतानी उम्मीदवार चुनें: कहा- एक प्रवासियों को निकालता है दूसरा अबॉर्शन का समर्थक, दोनों ही जीवन के खिलाफ

पुतिन पर सवाल पूछा तो पत्रकार को डांटने लगे बाइडेन:  बोले- उनके बारे में ज्यादा नहीं सोचता; यूक्रेन को नहीं मिली रूस में मिसाइल दागने की इजाजत Today World News

पुतिन पर सवाल पूछा तो पत्रकार को डांटने लगे बाइडेन: बोले- उनके बारे में ज्यादा नहीं सोचता; यूक्रेन को नहीं मिली रूस में मिसाइल दागने की इजाजत Today World News

Gurugram: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से बस में लगी आग, गाड़ी में सवार थीं 35 सवारियां  Latest Haryana News

Gurugram: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से बस में लगी आग, गाड़ी में सवार थीं 35 सवारियां Latest Haryana News