Gurugram News: डकैती के मामले में जेल में बंद कैदी से 5.66 ग्राम सुल्फा बरामद Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम। सोहना अपराध शाखा ने डकैती के मामले में भोंडसी जेल में बंद कैदी से 5.66 ग्राम सुल्फा बरामद किया। उसके खिलाफ भोंडसी थाने में मामला दर्ज किया गया है। अपराध शाखा ने आरोपी को 14 अक्तूबर को प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर गिरफ्तार किया और अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।

सोहना अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि भोंडसी जेल में बंद एक कैदी के पास मादक पदार्थ है और और अन्य कैदियों को पिलाकर जेल का वातावरण खराब कर रहा है। 3 अक्तूबर को पुलिस टीम भोंडसी जेल पहुंची। तलाशी के दौरान भोंडसी जेल में बंद एक कैदी से पुलिस ने 5.66 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद किया। आरोपी की पहचान दक्षिणी दिल्ली के मुंडेला खुर्द गांव निवासी सुमित के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ भोंडसी थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस ने कैदी सुमित को प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर गिरफ्तार किया।

आरोपी सुमित से पूछताछ में सामने आया कि वह गुरुग्राम में डकैती के मामले में पिछले ढाई साल से भोंडसी जेल में बंद है। वह लूट के मामले में दिल्ली के द्वारका अदालत में पेशी पर गया था जहां इसके साथी ने उसे मादक पदार्थ दिया था और वह जेल में इसका सेवन कर रहा था। आरोपी सुमित पर लूटपाट करने, जान से मारने की धमकी देने, हत्या करने व मकोका अधिनियम के तहत छह मामले में दिल्ली में, धोखाधड़ी करने के तहत दो मामले फरीदाबाद में और लूटपाट करने डकैती करने व जान से मारने की धमकी देने के तहत तीन मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।

[ad_2]
Gurugram News: डकैती के मामले में जेल में बंद कैदी से 5.66 ग्राम सुल्फा बरामद