{“_id”:”68f0df9456fcca7dae03e2f8″,”slug”:”video-police-surveillance-at-every-corner-2025-10-16″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भिवानी: 20 फीट ऊंची मचान पर दूरबीन से पुलिस की पैनी नजर, चप्पे-चप्पे पर निगरानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शहर के मुख्य बाजारों में 20 फीट ऊंची मचान पर दूरबीन से पुलिस की भीड़ पर पैनी नजर जमी है। जिसके जरिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। वहीं सड़क पर ही वाहन खड़े कर खरीददारी के लिए जाने वालों के भी ट्रैफिक पुलिस फोटों खिंच रही है, जिनके घर पर ही पोस्टल चालान पहुंंचेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने नाकाबंदी कर शहर के सभी बाजारों में दुपहिया वाहनों का प्रवेश भी बंद कर दिया है। अब तीन दिनों तक केवल पैदल चलने वालों की आवाजाही ही बनी रहेगी।
शहर के हांसी चौक, घंटाघर और सराय चौपटा बाजार में दूरबीन से सुरक्षा प्रहरी बाजार की भीड़ पर नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए तीनों ही बाजारों में करीब 20 फीट ऊंची मचान लगाई गई है। जिस पर बैठा सुरक्षा प्रहरी दूरबीन से काफी दूर तक भीड़ पर नजर टिकाए हुए है। इसी तरह सराय चौपटा बाजार चौक पर घंटाघर से किरोड़ीमल मंदिर की तरफ जाने वाले बाजार की भीड़ पर भी मचान से ही नजर रखी जा रही है। इन भीड़ भरे बाजारों में तीन दिनों में और अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। ऐसे में केवल पैदल जाने वालों को ही अनुमति है, जबकि दुपहिया वाहन को भी प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
[ad_2]
भिवानी: 20 फीट ऊंची मचान पर दूरबीन से पुलिस की पैनी नजर, चप्पे-चप्पे पर निगरानी