[ad_1]
– प्रतिभागियों की आयु 1 सितंबर 2025 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए
– विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार राशि भी दी जाएगी
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से जिला युवा महोत्सव का आयोजन 29 व 30 अक्तूबर को किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है।
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जिला युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, लोक वाद्य यंत्र एकल तथा समूह प्रतियोगिताएं होंगी।
वहीं, राज्य की लोक कला एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ विज्ञान मेले का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला युवा महोत्सव में आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। इसमें प्रतिभागियों की आयु 1 सितंबर 2025 को 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए।
आईटीआई रावलधी के प्राचार्य प्रीतपाल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। एक प्रतिभागी केवल एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। जिलास्तर पर विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि जिलास्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। जिलास्तरीय युवा महोत्सव में विजेताओं को 1100 से 31 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
लोक नृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता 17 को
चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड स्थित निजी स्कूल में 17 अक्तूबर को सुबह 9 बजे लोक नृत्य और रोल-प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में लोक नृत्य के लिए कक्षा 8वीं और 9वीं और रोल-प्ले के लिए केवल कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को भाग लेने की अनुमति होगी। खंडस्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें इस जिलास्तरीय आयोजन में भाग ले सकेंगी। इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बिरही कलां डायट की तरफ से पत्र जारी किया गया है। ब्यूरो
[ad_2]
Charkhi Dadri News: युवा महोत्सव 29 से, पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर



