Karnal News: शहर की सभी मंडियों को किया जाएगा बेसहारा पशुओं से मुक्त Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केट कमेटी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। शहर के साथ-साथ मंडियों में विशेष सफाई के साथ बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के निर्देश दिए गए।

निगमायुक्त ने अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके अधीन क्षेत्र में खाली प्लॉट कूड़ा मुक्त रहे। किसी भी बड़े प्लॉट में गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। सफाई कार्यों पर विशेष निगरानी रखी जाए। कूड़ा-कर्कट को लेकर कहीं भी हॉट स्पॉट बनने की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका ध्यान रखा जाए। अनाज मंडी व सब्जी मंडी क्षेत्र में इधर-उधर कूड़ा-कर्कट न फैले। मंडी में मौजूद सभी दुकानदारों व वैंडर्स को इसके लिए सख्ती से बोला जाए। मंडी बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आती हैं, इसलिए वह एजेंसी को कचरा अलग-अलग करके ही दे। मंडी को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के भी निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर निगम सीमा में जीटी रोड के किनारे, फ्लाईओवर व अंडर पास इत्यादि साफ-सुथरे होने चाहिए। किनारों पर उगी जंगी घास को उखाड़ा जाए। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारी को निर्देश दिए कि सेक्टर-3, सेक्टर-3 एक्सटेंशन व इंडस्ट्री क्षेत्र में कहीं भी खुले में कचरा पड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। इंडस्ट्री से निकलने वाले कचरे का किस प्रकार निस्तारण किया जा रहा है, निगमायुक्त ने उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार व सेनीटेशन टीम मौजूद रहे।


अधिकारियों ने ध्यान न दिया तो होगी कार्रवाई : डॉ. वैशाली

– निगमायुक्त ने बताया कि विभिन्न जगहों का दौरा करने व नागरिकों की ओर से आई शिकायतों से मालूम हुआ कि उपरोक्त विभागों ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपेक्षित रूचि नहीं दिखाई है, जिसे देखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि इन विभागों को जारी निर्देश का पालन नहीं किया, तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
Karnal News: शहर की सभी मंडियों को किया जाएगा बेसहारा पशुओं से मुक्त